महिला अफसर शादी के 23 दिन हो गयी गायब, फिर 36 घंटे बाद इस हाल में मिली, रेलवे स्टेशन में एक लड़का भी दिखा साथ, पुलिस के सामने आयी बर्थडे वाली थ्योरी
A female officer disappeared 23 days after her wedding, then was found in a state of disrepair 36 hours later. A young man was also seen with her at the railway station. Police have come up with a birthday theory.

Crime News : कृषि विभाग की अधिकारी अर्यमा दीप्ति 36 घंटे तक लापता रहीं। अब पुलिस ने महिला अफसर को बरामद कर दिया है। शादी के 23 दिन बाद गायब हुई महिला अफसर को छपरा के मशरक थाना क्षेत्र से बरामद किया। पूछताछ में अर्यमा ने सहेली को जन्मदिन का सरप्राइज देने जाने की बात कही, जबकि सामने आए एक वीडियो और कॉल डिटेल्स ने मामले को और चर्चित बना दिया है।
इसके बाद उन्हें बख्तियारपुर थाना लाया गया, जहां करीब पांच घंटे तक उनसे गहन पूछताछ की गई।
पुलिस पूछताछ में क्या बोलीं अर्यमा?
बाढ़ SDPO आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान अर्यमा दीप्ति ने कहा कि वह अपनी एक सहेली को जन्मदिन का सरप्राइज देने के लिए गई थीं। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गया, जिसके कारण वह किसी से संपर्क नहीं कर सकीं। इससे परिजनों में भ्रम की स्थिति बन गई और मामला लापता होने तक पहुंच गया।
पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की, लेकिन किसी तरह का प्रेम प्रसंग या आपराधिक साजिश सामने नहीं आई है। पूछताछ के बाद बख्तियारपुर पुलिस ने अर्यमा का बयान दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत न्यायालय में दर्ज कराया।
न ससुराल गईं, न मायके
बयान दर्ज होने के बाद अर्यमा दीप्ति न तो अपने ससुराल गईं और न ही मायके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह अपनी मौसेरी बहन के पास चली गईं। इसी बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि अर्यमा की सास की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सामने आया एक्सक्लूसिव वीडियो
मामले को लेकर एक एक्सक्लूसिव वीडियो भी सामने आया है, जो 26 दिसंबर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में अर्यमा दीप्ति नकाब लगाए हुए एक लड़के के साथ बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर नजर आ रही हैं। वीडियो में अर्यमा आगे-आगे चलती दिखती हैं, जबकि वह लड़का उनके पीछे-पीछे चलता हुआ दिखाई देता है।बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक अर्यमा का रिश्तेदार है। हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
23 दिन पहले हुई थी शादी
अर्यमा दीप्ति कृषि विभाग में अधिकारी हैं। उनकी शादी महज 23 दिन पहले हुई थी। शादी के बाद वह हनीमून के लिए नेपाल गई थीं और वहां से लौटने के बाद उन्होंने अपनी ड्यूटी जॉइन कर ली थी। शादी के इतने कम समय बाद उनके लापता होने की खबर ने मामले को और संवेदनशील बना दिया।
लापता होने का पूरा घटनाक्रम
26 दिसंबर की सुबह अर्यमा रोज की तरह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रही थीं। पति शुभम उन्हें घर से ऑफिस के लिए छोड़कर गए। पति के अनुसार, रास्ते में किसी तरह का विवाद या असामान्य बातचीत नहीं हुई थी। अर्यमा सामान्य थीं और अपने काम की बातें कर रही थीं।हालांकि, ऑफिस के रिकॉर्ड और सहकर्मियों के बयान के मुताबिक, अर्यमा उस दिन कार्यालय पहुंचीं ही नहीं। उन्होंने न तो अटेंडेंस दर्ज कराई और न ही किसी मीटिंग में शामिल हुईं।
आखिरी कॉल और लोकेशन
शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अर्यमा की पति से बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा कि वह ऑफिस के काम से घर आई हैं। इसके बाद करीब 4 बजे भाई से उनकी आखिरी बातचीत हुई। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया।पुलिस जांच में सामने आया कि अर्यमा की आखिरी लोकेशन अथमलगोला थाना क्षेत्र के उस्मानपुर में मिली थी। इसके बाद फतुहा इलाके में उनका फोन ऑन हुआ। कॉल डिटेल्स से यह भी पता चला कि आखिरी कॉल किसी युवक की आई थी, जिसके बाद पुलिस ने उस नंबर को ट्रैक करना शुरू किया।









