Firing in Dhanbad: अपराधियों ने पूर्व मुखिया को मारी गोली, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला….हालत गंभीर
Firing in Dhanbad: Criminals shot the former chief, everyone was shaken by the sound of bullets....

Dhanbad: जिले में फिर एक बार ताबड़तोड़ गोलियों की खबर आ रही है। अवैध कोयले के कारोबार में बर्चस्व की लड़ाई के बीच अपराधियों ने कोयला कारोबारी को गोली मार दी. घटना बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया वन क्षेत्रीय कार्यालय के पास बाघमारा डुमरा रोड पर हुई. गोली मंडरा के पूर्व मुखिया शंकर बेलदार को लगी है।
घटना कैसे घटी
बाघमारा थाना क्षेत्र की मांदरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी के पति शंकर बेलदार को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. घटना डुमरा-फुलारीटांड़ मार्ग पर बीसीसीएल बरोरा जीएम कार्यालय के समीप सोमवार शाम करीब 6.30 बजे घटी. बाइक पर तीन अपराधी बैठे थे. बताया जाता है कि अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की. शंकर बेलदार को तीनों गोली लगी है.
फायरिंग के दौरान मुखिया पति अपनी बाइक से गिर गये. वे जान बचाने के लिए महाप्रबंधक कार्यालय में घुस गये. परिजन के अनुसार, शंकर बेलदार बाइक से मांदरा से डुमरा मोड़ आ रहे थे. इसी दौरान बाइक से उनका पीछा करते हुए अपराधियों ने बरोरा एरिया ऑफिस गेट के पास उन पर फायरिंग कर दी. घायल बेलदार जान बचाने के लिए जीएम कार्यालय में घुसे, तो पीछे-पीछे अपराधी भी वहां पहुंच गये. लेकिन जीएम कार्यालय में मौजूद सुरक्षा गार्ड को देख तीनों अपराधी पीछे हट गये और बाइक से फरार हो गये.
शंकर बेलदार को एक गोली कमर के आर-पार हो गयी है. वहीं दूसरी गोली उनकी जांघ में फंसी हुई है. तीसरी गोली पैर में लगी, जो आरपार हो गयी. बताते चलें कि वर्ष 2023 के नवंबर माह में शंकर बेलदार के घर पर अपराधियों ने हमला किया था. उस वक्त अपराधियों ने स्काॅर्पियो से उतरते समय शंकर पर गोली चलायी थी. घटना में शंकर बेलदार बाल-बाल बचे थे. उनके चालक की गोली लगने से मौत हो गयी थी.
शंकर बेलदार श्रवण राय के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे. अचानक तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने तीन गोलियां चलाईं. जिसमें एक गोली कमर और दो गोलियां पैर में लगीं. सूचना मिलते ही बरोरा पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है ।घटनास्थल पर कई खोखे बरामद किए गए हैं।
इसी घटना की जांच के लिए पहुंचे बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने मुखिया के पति, पूर्व मुखिया पर गोलीबारी की है. मुखिया के पति को दो गोलिया लगीं. घटना की जांच की जा रही है. घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि अपराधी तीन बाइकों पर सवार होकर आए थे. कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है.
तीन बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने शंकर बेलदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें शंकर बेलदार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद उनके समर्थकों ने आनन-फानन में उन्हें धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टर के अनुसार, बेलदार को पैर में दो और कमर में एक गोली लगी है. उनकी हालत गंभीर है. शंकर बेलदार का नाम कोयला कारोबार से भी जुड़ा रहा है.








