झारखंड में बाढ़ का अलर्ट: प्रदेश के इन जिलों में बाढ़ की चेतावनी, कई हिस्सों के डूब जाने की आशंका, हर घंटे बढ़ रहा 1 सेंटीमीटर जलस्तर
Flood alert in Jharkhand: Flood warning in these districts of the state, many parts are likely to be submerged, water level is rising by 1 centimeter every hour

Jharkhand Flood : झारखंड में इस बार मानसून झूमकर बरस रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश हुई है। बारिश की वजह से कई नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। इधर झारखंड में बारिश की वजह से साहिबगंज जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक हर घंटे गंगा का जलस्तर 1 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। आज सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। केंद्रीय जल आयोग की ओर से यह जानकारी दी गयी है। गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गयी है। वहीं दियारा और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है।
केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 27.25 मीटर को पार कर जायेगा. गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से दियारावासी और नगर के कमल टोला, पुरानी साहिबगंज, कबूतर खोपी, भरतीया कॉलोनी, रसूलपुर दहला, शोभनपुर भट्ठा सहित निचले इलाके के लोगों को बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
हालांकि सीडब्ल्यूसी लगातार गंगा के जलस्तर की निगरानी कर रहा है. कहा गया है कि प्रति घंटा 1 सेटीमीटर की दर से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। खतरे का निशान 27.25 मीटर है, जिसे सुबह तक गंगा पार कर जायेगी। झारखंड के कई हिस्सों में अभी भी काफी बारिश हो रही है। 23 और 24 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।