झारखंड के लिए चार अलर्ट : मौसम विभाग ने जारी किया अर्जेंट अलर्ट, इन 10 जिलों के लोग रहें सावधान, कुछ घंटों में जोरदार बारिश और वज्रपात

Four alerts for Jharkhand: Meteorological Department issued urgent alert, people of these 10 districts should be cautious, heavy rain and thunderstorm in a few hours

Jharkhand Weather Update : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 10 जिलों में अगले 3 घंटे के भीतर वर्षा, वज्रपात और आंधी की संभावना जताते हुए चार बार अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क और सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। झारखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदलने के बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लगातार चार येलो अलर्ट जारी किए।

 

मौसम केंद्र ने चेतावनियों में स्पष्ट कहा गया है कि आने वाले तीन घंटे में 10 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा के साथ वज्रपात और आंधी की संभावना है।शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे पहला अलर्ट जारी किया गया। इसमें बताया गया कि चतरा जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही गर्जन के साथ वज्रपात और 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई।

 

अलग-अलग समय पर चार चेतावनियाँ

पहले अलर्ट के बाद, लगभग 2 बजे दूसरा अलर्ट आया। इसमें कहा गया कि सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ हिस्सों में वर्षा-वज्रपात और आंधी की संभावना है।तीसरा अलर्ट दोपहर 2:45 बजे जारी हुआ। इस बार हजारीबाग, कोडरमा, खूंटी और लातेहार जिलों को येलो अलर्ट में रखा गया।इसके बाद चौथा और अंतिम अलर्ट 3:15 बजे जारी हुआ। इसमें पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा और पलामू जिलों में वर्षा और वज्रपात की संभावना जताई गई।

 

किन जिलों के लोग रहें सावधान

कुल मिलाकर मौसम विभाग ने झारखंड के 10 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इनमें शामिल हैं:

1. पूर्वी सिंहभूम

2. गढ़वा

3. पलामू

4. हजारीबाग

5. खूंटी

6. कोडरमा

7. लातेहार

8. सिमडेगा

9. पश्चिमी सिंहभूम

10. चतरा

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles