सोना हो गया सस्ता: आज मार्केट में गोल्ड अचानक से हो गया सस्ता, चांदी ने तूफानी अंदाज में लगा दी उछाल, जानिये कितनी कीमत है सोना-चांदी की…
Gold has become cheaper: Gold has suddenly become cheaper in the market today, silver has made a huge jump, find out how much gold and silver are worth...

Gold- Silver Price : शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक तरह सोना जहां 700 रुपये से ज्यादा टूट गया, वहीं चांदी की कीमत में 2000 रुपये प्रति किलो से अधिक की तेज उछाल दर्ज की गई। निवेशकों और ज्वेलरी बाजार की नजर अब कीमती धातुओं की आगे की चाल पर टिकी है।
सोना एक झटके में 700 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक टूट गया, जबकि चांदी की कीमत में 2000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा का उछाल आया। इस अचानक बदलाव ने निवेशकों और ज्वेलरी कारोबारियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
MCX पर सोने का भाव फिसला
आज यानि शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे, 5 फरवरी एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 721 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, कारोबारी सत्र के दौरान सोने की कीमत में हल्की तेजी भी देखने को मिली थी और यह 1,34,360 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।
एमसीएक्स पर सोने का ऑल टाइम हाई लेवल 1,35,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मौजूदा स्तर पर सोना अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 2035 रुपये सस्ता मिल रहा है, जिसे कुछ निवेशक खरीदारी का अवसर मान रहे हैं।
चांदी का ‘धमाल’ जारी
वहीं सोने के मुकाबले चांदी की चाल पूरी तरह उलट रही। पहले से ही 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुकी चांदी शुक्रवार को और महंगी हो गई। एमसीएक्स पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 2017 रुपये की जबरदस्त तेजी के साथ 2,05,582 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
कारोबार के दौरान चांदी की कीमत में और तेजी आई और यह 2,06,280 रुपये प्रति किलो के स्तर तक पहुंच गई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इंडस्ट्रियल डिमांड और ग्लोबल संकेतों के चलते चांदी में यह तेजी देखने को मिल रही है।
घरेलू बाजार में दिखी हल्की गिरावट
MCX पर सोना-चांदी में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला, वहीं घरेलू स्पॉट मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार के बंद भाव 1,32,474 रुपये की तुलना में 24 कैरेट सोना 1,32,394 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।वहीं, 1 किलो चांदी का दाम गुरुवार के 2,01,120 रुपये से गिरकर 2,00,336 रुपये पर ओपन हुआ।
22 और 24 कैरेट सोने के भाव
घरेलू बाजार में अलग-अलग क्वालिटी के सोने की बात करें तो:
• 24 कैरेट सोना: शुद्धता 99.9%, निवेश के लिए सबसे उपयुक्त
• 22 कैरेट सोना: आभूषण निर्माण में सबसे अधिक उपयोग
कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के चलते ज्वेलरी खरीदार और निवेशक दोनों सतर्क नजर आ रहे हैं।









