गैस सिलेंडर सस्ता: दुर्गापूजा से पहले आई अच्छी खबर, 51 रुपया घट गए दाम, जानें अपने शहर का रेट

नई दिल्ली/रांची: देशभर में आज से एलपीजी गैस सिलेंडर(lpg gas cylinder) की कीमतों में बड़ी राहत दी गई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹51.50 की कटौती की है। यह बदलाव 1 सितंबर 2025 से लागू हो गया है। हालांकि, आम जनता के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है।
नई दरों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अब कॉमर्शियल सिलेंडर(commercial cylinder)की कीमत ₹1,631.00 हो गई है, जो पहले ₹1,682.50 थी। यह कटौती रेस्तरां, ढाबा, होटलों और अन्य व्यवसायों के लिए राहत की खबर मानी जा रही है, क्योंकि गैस की बढ़ती कीमतें लंबे समय से लागत पर असर डाल रही थीं।
तेल कंपनियों की ओर से हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और मुद्रा विनिमय दर जैसे कई कारकों को ध्यान में रखा जाता है।
हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर( lpg price) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे उन लोगों को निराशा हो सकती है जो घरेलू गैस सिलेंडर की दरों में कमी की उम्मीद लगाए बैठे थे।
विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी त्योहारों के मौसम को देखते हुए भविष्य में घरेलू एलपीजी की कीमतों में भी राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल कंपनियों ने केवल व्यावसायिक गैस की दरों में कटौती करने का फैसला लिया है।
व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर ₹51.50 सस्ता हुआ
- दिल्ली में नई कीमत ₹1,631.00
- घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
- नई दरें 1 सितंबर 2025 से प्रभावी