रांची: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, बीएड, एमएड और बीपीएड में आवेदन की तारीख बढ़ी, जानिये कब है लास्ट डेट, परीक्षा की तारीख..

Ranchi: Good news for teacher candidates, application date for B.Ed, M.Ed and B.P.Ed extended, know when is the last date, exam date..

रांचीः बीएड, एमएड और बीपीएड में नामांकन की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने सत्र 2026 के लिए प्रवेश परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी है। जानकारी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है, जिससे छात्रों को तैयारी और आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल सके।

आपको बता दें कि परीक्षा तिथि में भी बदलाव किया गया है। पहले यह प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली थी, अब इसे स्थगित कर 10 मई 2026 कर दिया गया है। नई तिथि के अनुसार राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। पर्षद द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब अभ्यर्थी 7 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित थी। तिथि बढ़ाए जाने से उन छात्रों को विशेष राहत मिली है, जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। JCECEB द्वारा जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि भी घोषित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का भी अवसर देगा। करेक्शन विंडो (Correction Window) के माध्यम से छात्र अपने आवेदन में हुई त्रुटियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सुधार सकेंगे। झारखंड के विभिन्न सरकारी और निजी बीएड, एमएड और बीपीएड संस्थानों में नामांकन के लिए आयोजित की जाती है।

Related Articles