हवाई जहाज में खाने को लेकर पंगा: मांगा था नॉनवेज, परोस दिया वेज, खाना व सीट को लेकर क्रू मेंबर्स हुआ विवाद, लैंडिग के बाद करा दिया अरेस्ट

A food dispute on board: Non-vegetarian food was requested but vegetarian food was served. A dispute arose between the crew members over the food and seat, and they were arrested after landing.

फ्लाइट में सीट और खाने को लेकर यात्री एवं एयरलाइन क्रू के बीच खूब पंगा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि लैंडिंग के बाद CISF ने हस्तक्षेप कर यात्री को पुलिस के हवाले किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
________________________________________
National News : फ्लाइट में सीट और खाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। आलम ये हुआ कि पैसेंजर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूरा मामला राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का है, जहां एक फ्लाइट में हुए विवाद ने यात्रियों और एयरलाइन सेवाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए। बेंगलुरु से लखनऊ पहुंची एक विमान सेवा में सीट और भोजन को लेकर यात्री तथा क्रू मेंबर्स के बीच तीखी बहस की स्थिति बन गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु निवासी अंकित सहाय अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटे के साथ यात्रा कर रहे थे। अंकित सहाय ने आरोप लगाया कि बिजनेस क्लास का टिकट होने के बावजूद उन्हें इकॉनमी क्लास में बैठाया गया। यात्री का कहना है कि उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

खाने को लेकर हुआ खूब विवाद
यात्री का आरोप है कि उन्होंने पहले से नॉनवेज मील बुक किया था, लेकिन उन्हें वेज भोजन परोसा गया। पैसेंजर अंकित सहाय के अनुसार, जब उन्होंने शिकायत दर्ज कराने के लिए फॉर्म मांगा, तो क्रू मेंबर्स ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया। उनका आरोप है कि फ्लाइट के दौरान उन्हें पर्याप्त सुविधा नहीं दी गई और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

यात्री का कहना है कि विमान के लखनऊ पहुंचने के बाद भी उन्हें परिवार सहित तत्काल उतरने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने एयरलाइन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

एयरलाइन ने आरोपों से किया इनकार
हालांकि इसे लेकर एयरलाइन प्रबंधन ने यात्री के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। एयरलाइन के अनुसार, अंकित सहाय ने फ्लाइट के दौरान अनुशासनहीन व्यवहार किया। प्रबंधन का दावा है कि यात्री ने क्रू मेंबर्स के साथ असहयोगात्मक रवैया अपनाया और स्थिति को असामान्य बना दिया।एयरलाइन का कहना है कि सुरक्षा और संचालन मानकों के तहत आवश्यक कदम उठाए गए। विवाद की गंभीरता को देखते हुए विमान के लैंडिंग के बाद CISF को सूचना दी गई।

CISF का हस्तक्षेप
विमान के उतरने के बाद CISF के जवानों ने मामले में हस्तक्षेप किया। दोनों पक्षों से प्रारंभिक जानकारी लेने के बाद यात्री को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।मामले को लेकर सरोजनीनगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज की है। थाना प्रभारी के मुताबिक, प्राथमिक पूछताछ के बाद यात्री दंपति को घर जाने की अनुमति दे दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना से जुड़े वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।यह घटना एयरलाइन सेवाओं, यात्रियों के अधिकारों और विमान के भीतर अनुशासन के मुद्दे पर नई बहस छेड़ रही है।

Related Articles