हेलमेट चोर : “मैं सिर्फ हेलमेट चोर हूं, बच्चा चोर मत बोलिये भैया” अनूठे चोर का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने वीडियो के आधार पर…

Helmet thief: "I am just a helmet thief, don't call me a child thief, brother." Video of the unique thief went viral, police arrested him on the basis of the video...

Helmet chor : चोर कई तरह के होते है…अब मार्केट में नया चोर आया है। वो चोर है हेलमेट चोर…। ये चोर ना तो बाइक चुराता था और ना ही गाड़ी में रखा पैसा, इस चोर की नजर सिर्फ और सिर्फ बाइक में टंगी हेलमेट पर होती थी। अब इस अनोखे चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा मामला बिहार के बेतिया जिले का है। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में एक युवक खुद को “हेलमेट चोर” बताते हुए कैमरे के सामने सफाई देता नजर आ रहा है। युवक का दावा है कि वह केवल हेलमेट चोरी करता है, बाइक चोरी से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

 

वीडियो में एक युवक बंधी हुई हालत में नजर आता है और कैमरे की ओर देखकर बार-बार अपनी बात दोहराता है। वह कहता है,“मैं सिर्फ हेलमेट चोर हूं। पूरी बेतिया जानती है कि मैं हेलमेट ही चुराता हूं। मुझ पर बाइक चोरी का इल्जाम मत लगाइए, मैं बाइक चोर नहीं हूं।”

युवक का यह बयान सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान भी हैं और कई लोग इसे मजाकिया अंदाज में भी ले रहे हैं।

 

कहां का है मामला

जानकारी के मुताबिक यह घटना बेतिया नगर थाना क्षेत्र के सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सिटी कार्ट मॉल के पास की बताई जा रही है। आरोप है कि युवक को स्थानीय लोगों ने चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसे एक बिजली के पोल से बांध दिया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

भीड़ की भूमिका पर उठे सवाल

वीडियो में युवक खुद को निर्दोष बताने या मदद की गुहार लगाने के बजाय अपने “हेलमेट चोर” होने पर जोर देता दिखाई दे रहा है। हालांकि, जिस तरह से लोगों ने उसे पोल से बांध दिया, उस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कानून विशेषज्ञों और आम लोगों का कहना है कि किसी भी आरोपी को सजा देने का अधिकार केवल कानून और पुलिस को है, न कि भीड़ को।

हंसी के साथ चिंता भी

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग युवक के बयान को लेकर मजेदार मीम्स और टिप्पणियां कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, तो पुलिस को गश्त और निगरानी और मजबूत करनी चाहिए।

 

पुलिस ने क्या कहा

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि एक वीडियो उनके संज्ञान में आया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह जांच की जा रही है कि वीडियो कब का है, युवक की पहचान क्या है और उस पर पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि युवक के साथ की गई मारपीट या उसे बांधने जैसी कार्रवाई कानून के दायरे में आती है या नहीं।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles