झारखंड- शहीदों को खोजकर सम्मान देगी हेमंत सोरेन सरकार, मुख्यमंत्री ने दी, खरसावां शहीद स्थल पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Jharkhand: The Hemant Soren government will honor the martyrs by finding them. The Chief Minister paid tribute to the brave martyrs by visiting the Kharsawan Martyrs' Site.

सरायकेला खरसांवा। नये साल के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमत्री ने ऐलान किया है कि गुमनाम शहीदों को खोजकर उनका सम्मान किया जायेगा। खरसावां शहीद स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री ने 1948 गोलीकांड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि गुवा गोलीकांड की तर्ज पर खरसावां गोलीकांड के शहीदों और आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के लिए सरकार एक विशेष कमेटी का गठन करेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्री दीपक बिरुवा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, सांसद जोबा मांझी, झामुमो नेता गणेश चौधरी और गणेश महाली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर झारखंड आंदोलन के वीरों को नमन किया।
खरसावां गोलीकांड के अमर वीर शहीदों की शहादत को शत-शत नमन।
वीरों की भूमि है हमारा झारखण्ड। साल की शुरुआत से अंत तक, हर दिन हमारे वीर पुरुखों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर हम सोना झारखण्ड के निर्माण हेतु आगे बढ़ते रहते हैं।झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें! https://t.co/abXSQ9i3YL— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 1, 2026
मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, ‘खरसावां शहीद स्थल कभी भी इतिहास से मिट नहीं सकता क्योंकि यहां उमड़ने वाली हजारों की भीड़ इस बात की गवाह है कि यह स्थल आज भी स्थानीय आदिवासियों और मूलवासियों के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा केंद्र है’।
हेमंत सोरेन ने स्थानीय लोगों को खुशखबरी देते हुए कहा कि खरसावां शहीद स्थल पार्क, जो अब तक साल भर बंद रहता था, उसे जल्द ही आम जनता के लिए प्रतिदिन खोल दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि पार्क की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखने के कारण इसे सीमित समय के लिए खोला जाता था लेकिन अब इसका उचित प्रबंधन कर जनता को समर्पित किया जाएगा।









