हे भगवान! बारात में डीजे पर गाने को लेकर घाराती -बाराती भिड़े, दुल्हन के सामने दुल्हे की ले ली जान, दुल्हे की पिता की हालत नाजुक

Oh God! The bride and groom's family clashed over the song on the DJ in the wedding procession, the groom was killed in front of the bride, the groom's father is in critical condition

Dulhe ke sath bada kand: एक बेहद ही डरावनी खबर आ रही है। बारात में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में दुल्हन के सामने ही दुल्हे को पीट-पीटकर मार डाला। डीजे पर डांस को लेकर घराती-बाराती में लड़ाई को शांत कराने के लिए दुल्हा और उसके पिता पहुंचे थे, जिसके बाद घरातियों ने दुल्हा और उसके पिता को लाठी डंडे से पीट डाला। इस घटना में दुल्हा लहुलूहान हो गया।

 

दुल्हन ने जब दुल्हे को खून से लथपथ देखा, तो अपनी चुनरी से खून पोछने लगी। हमलावरों की लाठी खीचने लगी, लेकिन लोगों को तरस नहीं आया। घटना यूपी के गाजीपुर के जगदीशपुर गांव का है। जहां गाना बजाने को लेकर घराती और बाराती में विवाद हो गया। दुल्हा जब झगड़ा छुड़ाने पहुंचा, तो घरातियों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। देखते ही दुल्हन भागकर स्टेज से दुल्हे के करीब पहुंची और दुल्हा के सिर से बह रहे खून को पोछने लगी।

 

लेकिन, हमलावर नहीं माने, दुल्हा और उसके पिता को दौड़ाकर पीटने लगे। दुल्हे की हालत गंभीर हो गयी, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके पिता की हालत नाजुक है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के मुताबिक रेवतीपुर के त्रिलोकपुर गांव के रहने वाले ब्रिगेडियर राम के बेटे राकेश की शादी दिलदारनगर के जगदीशपुर गांव में थी। राकेश बारात लेकर पहुंची। बारात लग चुकी थी, रस्में चल रही थी। इस दौरान बारातियों को नाश्ता दिया गया। रात में 8 बजे जयमाला हुआ। इस दौरान डीजे पर डांस चल रहा था।

 

गाना बजाने को लेकर दोनों तरफ से विवाद हो गया। जिसके बाद दुल्हा राके और उसके पिता विवाद सुलझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने दुल्हा के सर पर पिस्टल का बट मार दिया। देखते ही दुल्हन दौड़कर दुल्हे के पास पहुंची और सर से निकल रहे खून को अपनी चुनरी से पोछने लगी।

 

इसके बाद घराती युवकों ने दुल्हा और उसके पिता को दौडाकर मारने लगे। जब दोनों गंभीर हो गये, तो किसी तरह से राकेश और उसके पिता को हास्पीटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान राकेश की जान चली गयी, वहीं पिता ब्रिगेडियर की हालत नाजुक है। दुल्हा राकेश का एक भाई सिपाही है। इधर, दुल्हन के पिता का भी रो रोकर बुरा हाल है।

 

दुल्हन के पिता का कहना है कि उन्होंने शादी के लिए खेत गिरवी रखी थी। यही नहीं अपनी भैंस तक बेच दी थी। अब ना तो बेटी की शादी हुई, उलटे उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो गयी। दुल्हन ने भी अपने ही इंसाफ मांगा है। प्रशासन ने इस मामले में मदद की गुहार लगायी गयी है।

Related Articles