भीषण दुर्घटना : जवानों से भरी गाड़ी की जोरदार टक्कर, चार जवानों की चली गयी जान, नक्सल आपरेशंस में शामिल थे सभी जवान

Horrific accident: A vehicle carrying soldiers collides with a vehicle, killing four soldiers; all were involved in Naxalite operations.

Big Accident : एक भीषण सड़क हादसे में चार जवानों की जान चली गयी। नक्सल आपरेशंस के लिए निकले जवानों के साथ ये हादसा हो गया। कुछ जवान अभी भी घायल हैं। घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने भी दुख जताया है। घटना मध्यप्रदेश के सागर जिले की है। जानकारी के मुताबिक सागर के नेशनल हाईवे-44 पर बांदरी के पास ये सड़क हादसा हुआ।

 

तेज रफ्तार कंटेनर और पुलिस के वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में पुलिस वाहन में सवार 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं, टीम में शामिल डॉग सुरक्षित है। मुरैना जिले का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड बालाघाट में ड्यूटी पर तैनात था।

 

जानकारी के मुताबिक, NH- 44 पर अंडरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण से बांदरी के पास हाईवे का ट्रैफिक वन वे हो गया है। इसी के चलते आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।तीन पुलिसकर्मी भिंड, एक मुरैना का था 1. आरक्षक प्रद्युम्न दीक्षित, फूफ, भिंड 2. अनिल कौरव, टेकोन गांव, भिंड 3. विनोद शर्मा, पुलिस लाइन, भिंड 4. परिमल सिंह तोमर, नखती अंबाह, मुरैना अंतिम संस्कार भिंड में ही होगा। शवों को रात तक सागर से पहले मुरैना लाया जाएगा।

 

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी नक्सल विरोधी अभियान में शामिल हुए थे। जहां से वे बीडी-डीएस वाहन (क्रमांक MP 03 A 4883) में सवार होकर वापस मुरैना लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर बांदरी के पास झिंझनी घाटी पर सामने से आ रहे कंटेनर से पुलिस वाहन की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉग मास्टर समेत चार जवानों की जान चली गई।

 

कंटेनर और पुलिस वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर और जवान गाड़ी के अंदर ही फंस गए। पुलिस वाहन आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जेसीबी की मदद से वाहन काटकर शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों का पंचनामा बनाकर बांदरी अस्पताल भेजा गया।

मृतकों की पहचान जवान प्रद्युमन दीक्षित, अमन कौरव और ड्राइवर परमलाल तोमर (तीनों मुरैना निवासी) के रूप में हुई है। वहीं, चौथे मृतक डॉग मास्टर विनोद शर्मा भिंड के निवासी थे। हादसे में आरक्षक राजीव चौहान (निवासी मुरैना) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles