दो बीबियों वाला पति गर्लफ्रेंड के साथ रहता था लिव इन में, फिर उसके साथ भी कर दिया कांड, 400 रुपये वाले ऑटो ड्राइवर से खुल गया रेलवे कर्मचारी का राज, पढ़िये स्टोरी
A husband with two wives was living in a live-in relationship with his girlfriend, and then he committed a crime with her too. The secret of the railway employee was exposed by an auto driver who charged 400 rupees. Read the full story.

Crime News : रेलवे कर्मचारी ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव के टुकड़े किए, उन्हें जलाया और सबूत मिटाने की कोशिश की। रेलवे के इस कर्मचारी ने दो शादियां की थी, लेकिन दोनों बीबियों के साथ नहीं रहकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता था। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से प्यार, लालच और धोखे की एक बड़ी खौफनाक कहानी सामने आई है।
रेलवे कर्मचारी पर अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या करने, शव के टुकड़े करने और सबूत मिटाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव के अवशेष एक बक्से में भरकर अपनी पत्नी के घर भिजवा दिए। हैरानी की बात यह रही कि इस काम के लिए उसने अपने बेटे का भी इस्तेमाल किया।
आरोपी की पहचान राम सिंह उर्फ बृजभान के रूप में हुई है, जो रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। वह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मनगर इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर प्रीति (40) के साथ रह रहा था।
जांच में सामने आया है कि प्रीति लगातार राम सिंह से पैसों की मांग कर रही थी और अब तक लाखों रुपये ले चुकी थी। इसी आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव से परेशान होकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बेहद क्रूर तरीका अपनाया। उसने शव के टुकड़े किए, उन्हें एक नीले रंग के बक्से में बंद किया और जलाने की कोशिश की। इसके बाद जले हुए अवशेष और हड्डियों को बक्से में भर दिया गया। आरोपी ने यह बक्सा अपनी दूसरी पत्नी गीता के पास भिजवाने की योजना बनाई, ताकि किसी को शक न हो।
आरोपी ने 400 रुपये देकर एक लोडिंग ऑटो बुक किया। लोडर चालक जय सिंह पाल ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले बृजभान ने उससे बक्सा ले जाने को कहा। बक्से से बदबू आ रही थी और उसमें से पानी टपक रहा था, जिससे चालक को शक हुआ।
जब उसने बक्सा ले जाने से मना किया तो आरोपी ने जबरदस्ती दबाव बनाया। हालात संदिग्ध लगने पर चालक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और पीआरबी टीम सक्रिय हुई और शहर कोतवाली क्षेत्र में गीता के घर पहुंची। वहां से संदूक बरामद किया गया। जब पुलिस ने बक्सा खुलवाया तो सभी के होश उड़ गए। उसके अंदर हड्डियों के अवशेष, जले हुए शव के टुकड़े और कोयले जैसी सामग्री मिली।
तत्काल फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे। प्रारंभिक जांच में अवशेष मानव शरीर के प्रतीत हुए हैं।
पुलिस पूछताछ में गीता ने बताया कि राम सिंह उसकी दूसरी पत्नी है और उसने खुद उसे बताया था कि उसने तीसरी महिला प्रीति की हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के बेटे नितिन समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।लोडर चालक की सतर्कता के चलते इस जघन्य अपराध का खुलासा हो सका।









