मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: आपके खाते में नहीं पहुंची राशि तो तुरंत करा ले ये काम, सरकार ने जारी किया नोटिस, नजरअंदाज किया तो….

Maiya Samman Yojna: हेमंत सरकार की अब तक की सबसे बड़ी योजना में शुमार मईया सम्मान योजना की राशि लाभुक के खाते में पहुंचनी शुरू हो गई है। ऐसे में एक बड़ा वर्ग  अब तक इस का है वंचित ही रहा है। जिसका समाधान ढूंढने के लिए सरकार प्रयासरत है।

धनबाद जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मई माह में 3,52,048 लाभुकों को कुल ₹88 करोड़ 01 लाख 20 हज़ार की राशि का आधार आधारित भुगतान किया गया। यह भुगतान पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किया गया है जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हुआ है।

📍अंचल / प्रखंडवार लाभुकों की संख्या

✅ बाघमारा – 53226

✅ बलियापुर – 22987

✅ धनबाद – 42184

✅ एग्यारकुंड – 22112

✅ गोविंदपुर – 51709

✅ झरिया (शहरी क्षेत्र) – 44658

✅ कलियासोल – 20024

✅ निरसा – 24106

✅ पूर्वी टुंडी – 9796

✅ पुटकी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 17762

✅ तोपचांची – 26845

✅ टुंडी – 16639

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना

जिन लाभुकों ने अभी तक अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा करें ताकि योजना का लाभ सुनिश्चित हो सके।

📋 भौतिक सत्यापन

जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। जिन लाभुकों का सत्यापन लंबित है, वे अपनी नजदीकी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और प्रक्रिया पूरी करें।

Hpbl Desk

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles