धनबाद: नये साल में गोलियों की आवाज से इलाका थर्राया, बाइक सवार युवकों ने दोनों हाथों ने अंधाधुंध की फायरिंग, पुलिस ने कहा…

Dhanbad: The area was shaken by the sound of gunfire on New Year's Day, as bike-riding youths fired indiscriminately with both hands, police said...

धनबाद। नये साल पर गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक सवार युवकों ने दोनों हाथों में पिस्टल लहराते हुए फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जाच शुरू कर दी। घटना निरसा थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक खुदिया नदी स्थित काली माटी कॉलोनी में बाइक सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

 

निरसा थाना क्षेत्र के खुदिया नदी के पास स्थित काली माटी कॉलोनी में 1 जनवरी की सुबह बाइक सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

बाइक पर सवार युवकों ने की फायरिंग

स्थानीय लोगों के अनुसार, दो युवक एक बाइक पर सवार होकर काली मंदिर की दिशा से काली माटी कॉलोनी की ओर आए। बाइक के पीछे बैठे युवक ने दोनों हाथों में पिस्तौल थाम रखी थी और कॉलोनी में प्रवेश करते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से कॉलोनी में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।

 

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए।स्थानीय निवासी गुड्डू चौहान ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवक का नाम युवराज बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोली चलाने का उद्देश्य लोगों को डराना और इलाके में दहशत फैलाना था।

 

पैसे के लेन-देन से जुड़ा है मामला

निरसा थाना पुलिस और एसडीपीओ रजत माणिक बाकला के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद का परिणाम है। जानकारी के मुताबिक, निरंजन नामक युवक ने किसी व्यक्ति से करीब 15,000 रुपये उधार लिए थे। जब उससे पैसे लौटाने की मांग की गई तो वह टालमटोल करने लगा और फोन उठाना भी बंद कर दिया।बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले से तनाव था। घटना वाले दिन रास्ते में निरंजन के मिलने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हल्की झड़प हुई। इसके बाद गुस्से में आकर युवकों ने हथियार निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

 

मौके से 6 खोखे बरामद, पुलिस की छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 6 खोखे बरामद किए हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।गुड्डू चौहान ने बताया कि इस विवाद में एक पक्ष में 4 से 5 युवक शामिल थे, जबकि दूसरे पक्ष में 7 से 8 युवक बताए जा रहे हैं। उनका कहना है कि जानबूझकर कॉलोनी में फायरिंग कर लोगों में डर का माहौल बनाया गया।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles