रांची: पटना जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट का टायर हो गया पंचर, रांची एयरपोर्ट पर ही प्लेन को कराना पड़ा ग्राउंडेड, मचा हड़कंप

Ranchi: The tyre of an Indigo flight going to Patna got punctured, the plane had to be grounded at Ranchi airport, causing a stir

रांची। देश में एयरलाइंस कंपनियों के दिन अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। आए दिन कुछ ना कुछ घटनाक्रम सामने आ रहा है। एक ऐसा ही मामला झारखंड की राजधानी रांची में भी सामने आया है। जहां इंडिगो एयरलाइंस के विमान का टायर पंचर हो गया,जिसकी वजह से रांची में ही विमान को ग्राउंडेड करना पड़ा।

 

आपको बता दें कि इस विमान में लखनऊ जाने वाले यात्री भी सवार थे। इधर यात्रियों को जैसे ही विमान के टायर पंचर होने की जानकारी मिली हड़कंप मच गया। आनन फानन में उड़ान को रद्द करने का अनाउंसमेंट कराया गया।

 

इंडिगो एयरलाइंस के ग्राउंडेड होने की वजह से इसमें सवार लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद 3:15 पर कोलकाता से रांची में इंडिगो का यह विमान लैंड हुआ था।

 

लैंडिंग के बाद जब विमान की नियमित जांच की गई तो अगले पहिए में तकनीकी खराबी पाई गई। जिसके बाद विमान को रद्द कर दिया गया। पटना जाने वाले सभी यात्रियों को टैक्सी से पटना के लिए रवाना किया गया, जबकि पटना से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को कलेक्टिव फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles