जवान की गयी जान : शराब तस्करों ने आबकारी विभाग की टीम पर किया हमला, एक जवान की गयी जान, कुछ जवान घायल, मचा हड़कंप

Soldier killed: Liquor smugglers attacked the Excise Department team, one soldier killed, some soldiers injured, panic created

Crime News: शराब तस्करों का आतंक इन दिनों कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। अब तस्कर गैंग पुलिस पर भी हमला करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे ही एक वाकया सामने आया है, जिसमें एक एक जवान की मौत हो गयी, जबकि कुछ जवान घायल हुए हैं। घटना बिहार के गोपालगंज जिले की है, जहां शराब माफियाओं का आतंक एक बार फिर सामने आया।

 

जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के विशंभरपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में बलथरी चेकपोस्ट पर तैनात होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार शर्मा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है। इस हमले में बलथरी चेकपोस्ट पर तैनात होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार शर्मा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया।

 

घटना विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सुबह लगभग 4:30 बजे की है। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की एक बड़ी खेप बिहार में प्रवेश करने वाली है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए बलथरी चेकपोस्ट से एक टीम रवाना हुई और तस्करों का पीछा करते हुए सिपाया तक पहुंची।

 

इसी दौरान तभी अचानक तस्करों ने चारों ओर से घेरकर हमला कर दिया। हमले के दौरान तस्करों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उत्पाद विभाग की टीम को निशाना बनाया। होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार शर्मा के सिर के पिछले हिस्से पर ताबड़तोड़ वार किया गया। हमला इतना घातक था कि उनके सिर से लगातार खून बहने लगा।

 

साथी जवानों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, हमले में एक अन्य जवान भी घायल हुआ है, जिसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।मृतक जवान अभिषेक कुमार शर्मा कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंगाल खाड़ निवासी बादशाह शर्मा के बेटे थे। वर्ष 2019 में उनकी नियुक्ति हुई थी। अभिषेक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles