झारखंड: “3497 करोड़ का बजट और खाट पर सवार इंसानियत” बाबूलाल मरांडी ने VIDEO किया पोस्ट, तो जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कसा करार तंज..
Jharkhand: "3497 crore budget and humanity riding on a cot" Babulal Marandi posted a video, then the health minister took a dig at him in response.

रांची। भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सोशल मीडिया पर भिड़ गये। बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था की पोल खोलते हुए एक VIDEO सोशल मीडिया पर शेयर किया, तो जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा को उसके 20 साल के कार्यकाल की याद दिला। दरअसल बाबूलाल मरांडी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक महिला को खाट पर लादकर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है।
ये 18वीं सदी नहीं है, पर झारखंड के गांवों में हालात अभी भी वही हैं। सिमडेगा ज़िले के चुंदियारी गांव में एक बुज़ुर्ग महिला गंगो देवी के कमर में गंभीर चोट आई, लेकिन गांव में न सड़क थी, न स्वास्थ्य सुविधा, न एम्बुलेंस पहुँची। मजबूर परिजन खाट पर लादकर तीन किलोमीटर पैदल चले।
शर्म की… pic.twitter.com/poZR6nJNgU
— Babulal Marandi (@yourBabulal) June 29, 2025
बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर खड़े किये सवाल
स्वास्थ्य व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि, ये 18वीं सदी नहीं है, पर झारखंड के गांवों में हालात अभी भी वही हैं। सिमडेगा ज़िले के चुंदियारी गांव में एक बुज़ुर्ग महिला गंगो देवी के कमर में गंभीर चोट आई, लेकिन गांव में न सड़क थी, न स्वास्थ्य सुविधा, न एम्बुलेंस पहुँची। मजबूर परिजन खाट पर लादकर तीन किलोमीटर पैदल चले।
.@yourBabulal जी, आइना देखने की हिम्मत हो तो ज़रा इतिहास भी देखिए। 20 साल तक आप और आपकी पार्टी झारखंड की सत्ता में रही, लेकिन क्या दिया इस राज्य को?
👉 न सड़क, न स्वास्थ्य, न सम्मान।
आपके शासनकाल ने झारखंड की जड़ों को खोखला किया, और आज जब @HemantSorenJMM जी की सरकार व्यवस्था में… https://t.co/xnGRqJqqVO— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) June 29, 2025
शर्म की बात ये है कि ये सब उस राज्य में हो रहा है, जहाँ हेमंत सरकार ने इस साल बजट में स्वास्थ्य पर ₹3497 करोड़ और सड़कों व पुलों के लिए ₹5300 करोड़ खर्च करने की घोषणा की थी। पिछले साल यही राशि ₹7223 करोड़ और ₹6389 करोड़ थी। इतना पैसा गया कहाँ? इसका जवाब तो हम सबको पता है।
जब भ्रष्टाचार करने की बात आती है, तो हेमंत सरकार सुरसा से भी बड़ा मुँह खोल लेती है। लेकिन जब व्यवस्था को लेकर सवाल किया जाए, तो मुख्यमंत्री और मंत्री गूंगे बहरे बन जाते हैं। हेमंत सोरेन राजनीति से इतर इतनी संवेदनशीलता तो दिखाइए, कम से कम ये सुनिश्चित कीजिए की आज के बाद किसी झारखंड वासी को खाट पर लादकर इलाज के लिए न जाना पड़े।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया पलटवार
बाबूलाल मरांडी के पोस्ट को रिट्वीट करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कटाक्ष किया है। इरफान अंसारी ने भाजपा को उसके 20 साल के कार्यकाल की याद दिलायी है। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि, आइना देखने की हिम्मत हो तो ज़रा इतिहास भी देखिए। 20 साल तक आप और आपकी पार्टी झारखंड की सत्ता में रही, लेकिन क्या दिया इस राज्य को? न सड़क, न स्वास्थ्य, न सम्मान। आपके शासनकाल ने झारखंड की जड़ों को खोखला किया, और आज जब हेमंत सोरेन की सरकार व्यवस्था में बदलाव ला रही है, तो आपको तकलीफ़ हो रही है? चुंदियारी गांव की बात कर रहे हैं?जानकारी अधूरी है या जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं? वह इलाका पहाड़ी और दुर्गम है जहाँ एम्बुलेंस नहीं जा सकती। इसीलिए मैंने बाइक एम्बुलेंस योजना शुरू की है, ताकि ऐसे इलाकों में भी इलाज की सुविधा मिले। व्यवस्था बदल रही है, फर्क ज़मीन पर दिख रहा है। और बजट की बात करते हैं? आप बताइए, जब आप सत्ता में थे तब स्वास्थ्य और सड़क के लिए कितनी ईमानदारी से काम किया? बड़े-बड़े घोटालों और बंद पड़ी स्वास्थ्य योजनाओं की लिस्ट बहुत लंबी है बाबूलाल जी!
इरफान अंसारी ने आगे कहा कि जब भ्रष्टाचार की बात करते हैं तो आप और आपकी पार्टी खुद सबसे पहले खड़े दिखते हैं। आपके शासन का हिसाब जनता ने EVM से किया है और सिरे से नकार दिया है। राजनीति के नाम पर सिर्फ आलोचना करना आसान है। हम जैसे लोग दिन-रात फील्ड में रहकर व्यवस्था सुधार रहे हैं। आपके भाषणों से नहीं, हमारी मेहनत से झारखंड बदलेगा। आप चाहें तो सड़कों पर उतरिए, किसी PHC में जाइए—आपको बदलाव दिखेगा। वरना ट्विटर पर बैठकर भाषण देने से न आपकी साख लौटेगी और न ही लोगों का भरोसा। आपकी चिंता राजनीति है, हमारी चिंता जनता है। झारखंड की जनता अब सब समझ चुकी है।