झारखंड: स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक स्कूली बच्चे की हुई मौत, कई बच्चे गंभीर, ड्राइवर मौके से फरार
Jharkhand: A vehicle carrying school children met with an accident, one child died, several others were seriously injured, and the driver fled the scene.

Jharkhand Accident News : गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में महाराजगंज के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रहे बच्चों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस सड़क हादसे में 9 वर्षीय आकांक्षा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय अलमा केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गंगड़ा गांव निवासी अजय गोप की बेटी आकांक्षा कुमारी अन्य बच्चों के साथ ऑटो से महाराजगंज स्थित मदर अमृता पब्लिक स्कूल जा रहा था। रास्ते में अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल बच्चियों को रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आकांक्षा कुमारी को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, अलमा केरकेट्टा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। आकांक्षा तीसरी कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी होनहार बताई जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए. अपनी मासूम बच्ची को खोने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। सूचना मिलते ही बसिया पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बच्चियों को बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आकांक्षा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। अनु केरकेटा को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है।घटना के बाद से ऑटो चालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।









