झारखंड: ….और सुखलाल ने तोड़ दिया दम, लगाये थे अफसरों पर गंभीर आरोप, विधायक जयराम महतो ने …

Jharkhand: ...and Sukhlal passed away, he had made serious allegations against the officers, MLA Jairam Mahto...

रांची। आखिरकार सुखलाल महतो सिस्टम से लड़ रही अपनी जिंदगी की जंग हार गये। इलाज के दौरान रिम्स में उनकी जान चली गयी। गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत के सचिव सुखलाल महतो को गंभीर हालत में रांची में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्होंने 13 जून को BDO समेत चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए ज*हर खा लिया था।

 

पंचायत सचिव सुखलाल की हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले धनबाद और फिर रांची रिम्स रेफर किया गया था, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। आत्मह*त्या के प्रयास से पहले सुखलाल महतो ने सोशल मीडिया पर डुमरी विधायक के नाम एक पत्र पोस्ट किया था। पंचायत सचिव ने पत्र में कई गंभीर आरोप लगाये थे।

 

पत्र में उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (डुमरी), पीएमएवाई (डुमरी) के बीसी अजय कुमार, बलथरिया के रोजगार सेवक अनिल कुमार और मुखिया पति प्रमेश्वर नायक पर मानसिक अपमान और प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

 

पत्र में सुखलाल ने लिखा था, ‘प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा भरी सभा में मुझे ‘तुम-ताम’ जैसे शब्दों से अपमानित और प्रताड़ित किया जाता है। इस कारण मैं आत्मह*त्या करने जा रहा हूं। पत्र में उन्होंने डुमरी विधायक जयराम महतो से अपने परिवार के भरण-पोषण का ध्यान रखने की अपील भी की थी।

 

इस घटना के बाद पंचायत सचिव खुद शनिवार को रिम्स पहुंचे थे और प्रशासनिक अफसरों को आड़े हाथों लिया था। उनकी मृत्यु के बाद डुमरी विधायक ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, डुमरी प्रखंड अंतर्गत बलथरिया के पंचायत सेवक सुखलाल महतो जी अंततः मृत्यु से जंग हार गए भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ने वाले एक और सपूत नहीं रहे। वह भ्रष्ट व्यवस्था का शिकार हो गया. इसे ज्यादा दुखद और शर्मनाक क्या ही होगा। ईश्वर ऐसे नेक और पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles