झारखंड : 50 लाख के रंगदारी मामले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रंगदारी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा…
Jharkhand: Major police action in Rs 50 lakh extortion case, accused arrested in extortion case, police makes shocking revelation...

पाकुड़। रंगदारी मांगने के मामले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरा मामला पाकुड़ जिले का है, जहां अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बीजीआर कोल कंपनी के एक कर्मचारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस मामले में अन्य लोग शामिल तो नहीं हैं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि सभी संभावित पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है ताकि पूरी घटना का पर्दाफाश किया जा सके.है।
आरोपी ने कंपनी के कर्मचारी को फोन कर जान से मारने की धमकी देते हुए बड़ी रकम की मांग की. डर के कारण कर्मचारी ने तुरंत अमड़ापाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान टेक्निकल सेल की मदद से कॉल डिटेल और अन्य सबूतों का विश्लेषण किया गया।
इसके बाद छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी गोड्डा जिले का निवासी बताया जा रहा है। अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने बताया कि यह धमकी और रंगदारी मांगने की घटना 21 तारीख को हुई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया है और उससे पूछताछ जारी है।









