झारखंड बिग ब्रेकिंग: पुलिस भर्ती रद्द, कैबिनेट ने लिया फैसला, नयी भर्ती में अभ्यर्थियों को मिलेगी अब ये छूट .. पढ़िये विस्तार से

Jharkhand Big Breaking: Police recruitment cancelled, cabinet took decision, candidates will get this relaxation in new recruitment.. read in detail

रांची। हेमंत कैबिनेट ने आज पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा अहम फैसला लिया है। कैबिनेट ने पूर्व से जारी पुलिस भर्ती विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है। कैबिनेट के फैसले के मुताबिक गृह विभाग के प्रस्ताव सिपाहियों की भर्ती नियमावली के तहत पुलिस कक्षपाल, सिपाही, गृह रक्षावाहिनी, उत्पाद सिपाही, संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के गठन के उपरांत पुलिस की पूर्व से प्रकाशित विज्ञापन को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

 

भविष्य में जो भर्तियां निकलेगी, उसमें शुल्क भुगतान की अभ्यर्थियों को छूट और सभी कोटि के उम्मीदवार को अधिकतम उम्र सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है। आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा की विज्ञापन संख्या 17/20 को रद्द कर दिया गया है। हालांकि उत्पाद सिपाही की भर्ती रद्द नहीं की गयी है।

 

ये भर्ती परीक्षा अभी चल रहीहै। अब जो नया विज्ञापन निकलेगा, उसमें अधिकतम उम्र सीमा की गणना 1.08.2019(पूर्व में दी गयी उम्र सीमा) रखी गयी है। इस तरह से अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में लगभग 5 साल का फायदा मिलेगा।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles