झारखंड- मुख्यमंत्री-मंत्री व विधायकों की होली: होली के पहले ही होलियाना मूड में दिखे हेमंत सोरेन, फूल की खेली होली, कल्पना सोरेन पर इरफान ने उड़ेला फूल, तो हेमंत को नीरा यादव ने…

Jharkhand- Holi of Chief Minister, Minister and MLAs: Hemant Soren was seen in Holi mood even before Holi, played Holi with flowers, Irfan threw flowers on Kalpana Soren, while Nira Yadav threw flowers on Hemant...

झारखंड विधानसभा में आज होलियाना मूड दिखा। सदन की कार्यवाही के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित मंत्रियों एवं विधायकों ने एक-दूसरे को रंग और फूल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरा परिसर उत्साह और भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया।

रांची। झारखंड विधानसभा में शुक्रवार की शाम का माहौल कुछ अलग ही था। सदन की गंभीर चर्चाओं के बीच इस दिन रंग, उल्लास और सौहार्द का विशेष अवसर था। विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रीगण और सभी दलों के विधायक शामिल हुए।

समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को फूलों और गुलाल से रंगकर होली की शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक ढंग से आयोजित इस कार्यक्रम में सौहार्द और आपसी भाईचारे की झलक साफ दिखाई दी। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी ने मिलकर इस रंगोत्सव को मनाया, जिससे लोकतांत्रिक परंपराओं की खूबसूरती भी झलकी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर राज्यवासियों को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद के रंग भर दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर दिन नई ऊर्जा, उमंग और उत्साह लेकर आए—यही उनकी कामना है।

विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने भी सभी सदस्यों और राज्य की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उन्होंने ‘जोहार’ करते हुए राज्य की जनता के सुख-समृद्धि की कामना की।समारोह के दौरान मंत्रियों और विधायकों के बीच मस्ती का माहौल देखने को मिला।

 

मंत्री इरफान अंसारी उत्साहपूर्ण अंदाज में नजर आए, वहीं कल्पना चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। पूरा विधानसभा परिसर रंगों से सराबोर और होलियाना माहौल में डूबा दिखाई दिया। होली मिलन समारोह के बाद अब सत्र की अगली कार्यवाही नौ मार्च को निर्धारित की गई है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles