झारखंड: शादी को लेकर बीच सड़कर पर जमकर झगड़ा, लव मैरिज को लेकर कोर्ट परिसर में दो पक्ष आपस में भिड़े, फिर पुलिस ने…

Jharkhand: A fierce fight broke out on the road over a marriage; two parties clashed in the court premises over a love marriage; then the police intervened...

गिरिडीह में प्रेमी युगल की ‘जबरन शादी’ को लेकर दो परिवार आमने-सामने आ गए। कोर्ट परिसर के बाहर जमकर हंगामा हुआ, पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को काबू में किया।
________________________________________
गिरिडीह: गिरिडीह में प्रेमी युगल के विवाह को लेकर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब दो परिवार कोर्ट परिसर के बाहर आपस में भिड़ गये। कचहरी के मुख्य द्वार के पास दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा और झड़प हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधनवार थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि बीती रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिजन और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों पर दबाव बनाकर आनन-फानन में उनकी शादी करवा दी गई।

अगले दिन युवती के परिजन इस विवाह को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए युवक को लेकर गिरिडीह कोर्ट पहुंचे। जैसे ही इस बात की जानकारी युवक के परिवार को मिली, वे भी कोर्ट परिसर पहुंच गए। यहां पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

जबरन शादी का आरोप
युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को जबरन बंधक बनाकर यह शादी करवाई गई है और इस रिश्ते को वे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं, युवती के परिजन इस विवाह को सही ठहराते हुए इसे कानूनी रूप देने पर अड़े हुए थे। इसी मुद्दे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई।

पुलिस ने संभाला हालात
स्थिति बिगड़ते देख नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया और माहौल को शांत कराया। एहतियात के तौर पर प्रेमी युगल को पुलिस अपने साथ थाने ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

कानूनी पहलुओं की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शादी वास्तव में दबाव में कराई गई या दोनों की सहमति थी। इसके अलावा, युवती की उम्र, उसकी सहमति और अन्य कानूनी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।इस घटना ने एक बार फिर समाज में प्रेम विवाह, परिवार की सहमति और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles