झारखंड: पहले पति …अब बेटे की भी मौत, सड़क हादसे से उजड़ गयी मां की जिंदगी, बस-बाइक की जोरदार टक्कर में सब कुछ तबाह, दो की हालत गंभीर
Jharkhand: First the husband... now the son's death, a road accident destroys the mother's life, everything is destroyed in a violent bus-bike collision, two are in critical condition.

Jharkhand Big Accident : झारखंड में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब बाइक सवार युवकों को बस ने टककर मार दी। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र में सोमवार को बस और बाइक की भीषण टक्कर हो गयी थी।
इस दुर्घटना ने एक मां की दुनिया ही उजाड़ दी। सड़क हादसे में 15 वर्षीय पवन करूआ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की मौत पहले हो चुकी थी, अब बेटे की भी जान चली गयी।
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पवन को पहले किरीबुरू सेल अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक देख उसे तुरंत टिस्को अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवन करूआ स्वर्गीय शिव शंकर करूआ का इकलौता बेटा था.
शंकर करूआ का परिवार किरीबुरू की प्रोस्पेक्टिंग कॉलोनी में रहता है। पवन करूओ किरीबुरू के सेंट्रल स्कूल में पढ़ता था. वह परिवार का इकलौता चिराग था।
पवन के पिता शंकर करूआ का पहले ही मौत हो चुकी थी। पति की मौत के बाद उसकी मां मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं, बेटे से ही उन्हें भविष्य की उम्मीद थी, लेकिन, जब बेटे की मौत की खबर मिली, तो मां बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। उनका रुलाई सुनकर वहां मौजूद हर आदमी की आंखें आंसू से भर आईं।
अपने जिगर के टुकड़े को खोने के बाद पवन की मां का बुरा हाल है. रोते-रोते मां बार-बार यही कहती रहीं, “पहले मेरे पति को ले गया भगवान… अब मेरा बेटा भी छीन लिया. अब मैं किसके सहारे जियूं?”पवन की बहन सुमित्रा का भी रो-रोकर बुरा हाल है. वह अपने भाई की तस्वीर से लिपटकर फूट-फूटकर रोती है. वह रोते-रोते कहती है, “मेरा एक ही भाई था. अब मैं किसे भैया कहूं?”
हादसे के वक्त पवन बाइक पर पीछे बैठा था. इस दुर्घटना में बाइक चला रहे अभिमन्यु पान और लख्खी करूआ भी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें किरीबुरू सेल हॉस्पिट से फर्स्ट एड देने के बाद राउरकेला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी हॉस्पिटल पहुंचीं. पवन की मां और बहन का बयान दर्ज किया।









