झारखंड- नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा : स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर नियुक्ति में बड़ा गोलमाल, फर्जी नियुक्ति और पैसे के लेनदेन का आया मामला, सिविल सर्जन ने दर्ज करायी FIR

Jharkhand: Job fraud: A major scam involving contract appointments in the health department, involving fake appointments and money transactions, and the civil surgeon filing an FIR.

Jharkhand News : झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। नौकरी के नाम पर पैसे वसूली की जानकारी सामने आयी है। खुलासे के बाद विभाग में हड़कंप मचा है। पूरा मामला पलामू जिले का है, जहां नियुक्ति के नाम पर फर्जीवाड़ा और पैसा वसूली की जानकारी मिली है। बतायाजा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग में बहाली के नाम पर फर्जी नियुक्त पत्र जारी किया है और सिविल सर्जन के नाम पर पैसे की उगाही भी की गयी है।

 

इस मामले को लेकर पलामू के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार ने मामला दर्ज कराया है। पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना में ये शिकायत दर्ज करायी गयी है, जिसके बाद अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिस मोबाइल नंबर से नियुक्ति पत्र देने और पैसे की मांग की गई थी, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

बताया जा रहा है कि कुछ महीनों पहले एएनएम, जीएनएम, फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर अनुबंध पर नियुक्तियां हुई थी। बताया जा रहा है कि बहाली से जुड़े अभ्यर्थियों से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज से पैसे की मांग की जा रही है। इसी दौरान कई अभ्यर्थियों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया।

 

जानकारी सामने आने के बाद हंगामा मच गया। विवाद गहराता देख इस मामले में पलामू सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव ने बताया की बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। फर्जी नियुक्ति पत्र देने के बाद पैसे की मांग के लिए सिविल सर्जन के नाम का सहारा लिया गया था. जिसके बाद एफआईआर दर्ज करायी गई है।पुलिस पूरे मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में छापेमारी कर रही है.

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles