झारखंड : प्रेमी के घर के बाहर प्रेमिका बैठ गयी धरने पर, घर से भागकर रचायी थी शादी, फिर प्रेमी हो गया रफ्फूचक्कर, समझाने में पुलिस भी हो गयी परेशान

Jharkhand: Girlfriend sits on protest outside boyfriend's house; they eloped and got married, then boyfriend absconds, police struggle to convince them

Jharkhand News। प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता सड़क पर आ गया। घमासान इतना मचा कि प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गयी। पूरा मामला झारखंड के पलामू प्रमंडल का है, जहाँ एक युवती अपने कथित प्रेमी के घर के बाहर घंटों धरने पर बैठी रही। प्रेमिका अपने पति का दर्जा मांग रही थी और आरोप लगा रही थी कि युवक ने शादी के बाद उसे छोड़ दिया।

 

इधर, पुलिस अधिकारियों ने कई घंटे तक फोन पर उसे समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद युवती वापस अपने घर लौटी। हालांकि उसने सोमवार को हुसैनाबाद थाना में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। दूसरी ओर इस पूरे प्रकरण में युवक घर से फरार है।

 

गढ़वा जिले की रहने वाली है युवती, दलित समाज से संबंध

जानकारी के मुताबिक युवती गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र की रहने वाली है और दलित समुदाय से संबंध रखती है। युवती का कहना है कि वह इलाज कराने के सिलसिले में अक्सर हुसैनाबाद आती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई। मुलाकातें बातचीत में बदलीं और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

 

जून 2025 में घर छोड़कर भागे थे दोनों, रचाई थी शादी

इस मामले में युवती ने पुलिस को बताया कि जून 2025 में दोनों अपने-अपने घर से भाग गए थे। इस दौरान युवती के परिजनों ने कांडी थाना में उसके लापता होने की शिकायत भी दी थी। आरोप है कि घर से भागने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी और करीब 5 से 6 महीने तक साथ रहे। लेकिन कुछ समय बाद युवक उसे छोड़कर अचानक गायब हो गया।

युवती ने दावा किया कि शादी के बाद युवक ने उसके साथ रहने का वादा किया था। परंतु जब वह गर्भवती होने की बात करने लगी या भविष्य की चर्चा करती, तो युवक उससे दूरी बनाने लगा। अंततः युवक उसे छोड़कर अपने घर लौट आया और फिर संपर्क बंद कर दिया।

 

प्रेमी के घर के बाहर बैठी धरने पर, ‘न्याय’ की मांग

रविवार को युवती सीधे हुसैनाबाद स्थित युवक के घर पहुंच गई और घर के बाहर धरने पर बैठकर अपना हक मांगने लगी। युवती जोर देकर कह रही थी कि युवक ने उससे शादी की है और अब वह उसे पत्नी का दर्जा देने से इनकार कर रहा है। ग्रामीणों के बीच यह मामला तेजी से फैल गया और वहां भीड़ जमा होने लगी।

 

हुसैनाबाद थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी पार्वती कुमारी ने फोन पर युवती से लंबी बातचीत की। उन्होंने भावनात्मक और कानूनी दोनों आधारों पर युवती को समझाया कि मामले को कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से हल किया जाना चाहिए, न कि सड़क पर बैठे रहने से। काफी समझाने के बाद युवती अपने गांव गढ़वा लौटने के लिए राज़ी हुई। लेकिन उसने स्पष्ट कहा कि वह सोमवार को फिर से हुसैनाबाद थाना आएगी और युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराएगी।

 

पुलिस आवेदन मिलने का इंतजार कर रही

हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू चौधरी ने बताया कि युवती ने शिकायत दर्ज कराने की इच्छा जताई है। सोमवार को जैसे ही आवेदन मिलेगा, पुलिस मामले की जांच शुरू करेगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि पहले भी युवती ने आवेदन देने का प्रयास किया था, लेकिन औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई थी।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles