झारखंड- घरवाली-बाहरवाली के चक्कर में मर ही गया: साली को भी बना लिया बीबी, शादी के बाद दोनों बहनों में जबरदस्त झगड़ा, पति लटक गया फांसी पर…

Jharkhand- Died due to the affair between his wife and the other woman: Made his sister-in-law his wife too, after marriage there was a huge fight between the two sisters, the husband hanged himself...

दो-दो बीबियों के चक्कर में पति इतना परेशान हुआ कि फांसी पर लटकर जान दे दी। पुलिस ने युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ बरामद किया है। पूरा मामला दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के जामजोरी गांव का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
________________________________________

दुमका। दो बीबियों की किचकिच में पति इतना परेशान हुआ, कि आत्महत्या ही कर ली। झारखंड के दुमका जिले की ये घटना है। जहां पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मामला जामजोरी गांव का है। जहां रविवार सुबह ग्रामीणों ने 35 वर्षीय विनोद मरांडी का शव एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना की सूचना मिलते ही मसलिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी उमेश सिंकू सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

दो शादियों के कारण परिवार में बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार विनोद मरांडी की पहली शादी करीब दस वर्ष पहले जामजोरी गांव की एक युवती से हुई थी। इस शादी से उनका एक सात वर्षीय बेटा है। कुछ समय बाद विनोद का प्रेम संबंध अपनी पत्नी की छोटी बहन से हो गया। बाद में परिवार की सहमति से उसने अपनी साली से भी विवाह कर लिया। दूसरी पत्नी से उसकी एक तीन साल की बेटी है।

हालांकि दोनों शादियों के बाद परिवार में तनाव बढ़ने लगा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से दोनों बहनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। इस कारण घर का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ था।

दो दिन पहले भी हुआ था झगड़ा
ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले भी दोनों बहनों के बीच विवाद हुआ था, जिसे गांव के लोगों ने आपस में समझाकर सुलझा दिया था। लेकिन शनिवार रात जामजोरी स्थित ससुराल में एक बार फिर बहनों और विनोद के बीच तीखा विवाद हो गया।बताया जा रहा है कि इस झगड़े से विनोद मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। देर रात वह घर से बाहर निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा।

सुबह पेड़ से लटका मिला शव
सुबह जब कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने गांव के पास एक कुरुंज पेड़ पर विनोद का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ देखा। इस दृश्य को देखकर ग्रामीणों में दहशत और दुख का माहौल बन गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसकी मुख्य वजह पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके।

Related Articles