झारखंड-दामाद ने ही सास को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में आरोपी ने…
Jharkhand: Son-in-law killed his mother-in-law; police arrested the accused; during interrogation, the accused confessed...

Jharkhand Crime News : दामाद ने ही सास की हत्या की थी। पुलिस ने मंगलवार की रात 65 वर्षीय वृद्ध महिला सोना भानू निशां की हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि बोआरीजोर थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में बीते मंगलवार की रात 65 वर्षीय वृद्ध महिला सोना भानू निशां की हत्या उसके दामाद ने ही गला रेतकर कर दी थी।
आरोपित दामाद सुकरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। महागामा पुलिस कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि मृतका सोना भानू जिसके पति स्व लाल मोहम्मद अंसारी थे, वह बोआरीजोर थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव का निवासी था। महिला अपने घर में अपनी चार साल की पोती के साथ रह रही थी।
मंगलवार की रात की उसके दामाद ने पारिवारिक विवाद में अपनी सास की बेरहमी से हत्या की। महिला गहरी नींद में थी, तभी धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के पुत्र असरफ अंसारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ आजाद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई।
पुलिस ने 50 वर्षीय सुकरुद्दीन अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। आरोपित के पिता का नाम स्व. दिल मोहम्मद अंसारी है जो बोआरीजोर थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव का ही रहने वाला है।गिरफ्तार हत्यारोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना लोहे का ढबिया व गत्ता आदि बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित दामाद सुकरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।









