झारखंड : “मेरी गर्लफ्रेंड का थाना प्रभारी से अफेयर” प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद दी जान, आत्महत्या से पहले बनाया VIDEO, कहा, थाना प्रभारी से…

Jharkhand: "My girlfriend is having an affair with the police station in-charge." The boyfriend killed his girlfriend and then took his own life. He made a video before committing suicide and said, "The police station in-charge..."

जमशेदपुर। महबूबा की बेवफाई से आहत आशिक ने गला रेतकर जान ले ली। पुलिस ने युवती की हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है। दरअसल जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में युवक ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर पोटका थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात हुई थी। 28 वर्षीय गणेश मांझी ने अपनी प्रेमिका 25 वर्षीय ज्योतिका हेंब्रम की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले गणेश मांझी द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

जानकारी के अनुसार, गणेश मांझी ने धारदार हथियार से ज्योतिका हेंब्रम पर हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के करीब एक घंटे बाद गणेश ने भी आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जान दे दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

 

वायरल वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

वीडियो में गणेश मांझी ने पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में गणेश ने दावा किया कि उसे 14 दिसंबर को पता चला था कि उसकी प्रेमिका ज्योतिका के थाना प्रभारी के साथ कथित संबंध हैं। इसी बात से आहत होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया। वीडियो में उसने यह भी कहा कि उसकी मौत के बाद उसके परिवार और भाई को किसी तरह की परेशानी न दी जाए।

 

 

 

छह माह पहले लगी थी चौकीदार की नौकरी

हालांकि, पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा है कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप सच्चाई से परे हैं। मृतका ज्योतिका हेंब्रम की छह महीने पहले ही चौकीदार के पद पर नियुक्ति हुई थी। वह नौकरी के साथ-साथ पीजी की पढ़ाई भी कर रही थी और अपने भविष्य को लेकर गंभीर थी।

 

बताया जा रहा है कि गणेश मांझी चाहता था कि ज्योतिका नौकरी छोड़कर उसके साथ घर पर रहे, लेकिन ज्योतिका इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह भी आशंका जताई जा रही है कि इसी द्वेष और मानसिक तनाव के चलते गणेश ने पहले हत्या और फिर आत्महत्या का रास्ता अपनाया।

 

पुलिस ने शुरू की जांच

इस पूरे मामले पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा है कि अभी तक न तो लड़के और न ही लड़की के परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके बावजूद, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। वायरल वीडियो, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और दोनों के पारिवारिक व सामाजिक पृष्ठभूमि की गहन जांच की जाएगी।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles