झारखंड-एक दिन का DSP : प्रमोशन के बाद DSP की पोस्टिंग करना भूल गयी सरकार, रिटायरमेंट से 1 दिन पहले मिली पोस्टिंग, 24 घंटे भी नहीं रह पाये चार अफसर DSP
Jharkhand – DSP for a day: The government forgot to post DSPs after promotions; four officers received their postings a day before retirement, and they failed to remain DSPs for even 24 hours.

आज रिटायर होना था, देर रात पोस्टिंग का आदेश जारी किया गया। ऐसा अजीबोगरीब आदेश सिर्फ झारखंड में ही जारी हो सकती है। शुक्रवार की देर शाम जिन चार प्रमोटी DSP का पोस्टिंग आदेश जारी किया गया, दरअसल वो चारों अफसर आज शाम ही रिटायर हो जायेंगे।

लिहाजा झारखंड पुलिस महकमे में प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सात महीने पहले इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर इनकी पदोन्नति हुई थी, लेकिन महकमे को इस बात का होश ही नहीं रहा कि इन सभी को पोस्टिंग भी दी जानी है। एक दिन डीएसपी के रूप में कार्य करने के बाद ये चारों अधिकारी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
One Day DSP: फिल्म नायक में अनिल कपूर एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे, अब झारखंड में एक दिन के लिए चार DSP बने हैं। सुनकर अटपटा जरूर लग रहा होगा, लेकिन ये हकीकत है। दरअसल झारखंड के इंस्पेक्टर प्रमोशन पाकर DSP बने थे, लेकिन पुलिस महकमे को ये होश ही नहीं रहा कि प्रमोशन के बाद इन सभी को पोस्टिंग भी दी जानी है।
छह महीना 30 दिन गुजरने के बाद अचानक से पुलिस महकमे को पोस्टिंग की याद तब आयी, जब इनके रिटायरमेंट का 24 घंटे से भी कम वक्त बचा था। एक दिन के लिए डीएसपी बनकर झारखंड के चार पुलिस अफसर आज शाम रिटायर हो जायेंगे।
झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। यहां इंस्पेक्टर से पदोन्नत होकर डीएसपी बने चार पुलिस अधिकारियों को लगभग सात महीने तक पोस्टिंग का इंतजार करना पड़ा और अंततः उन्हें सेवानिवृत्ति से महज एक दिन पहले तैनाती दी गई। खास बात यह है कि ये चारों अधिकारी डीएसपी के पद पर केवल एक दिन की नौकरी करने के बाद 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, झारखंड में करीब सात महीने पहले 60 से अधिक पुलिस इंस्पेक्टरों को पदोन्नति देकर डीएसपी बनाया गया था। पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों को जल्द ही नई जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन हकीकत यह रही कि कई अधिकारियों को महीनों तक बिना पोस्टिंग के इंतजार करना पड़ा।
इसी कड़ी में अब चार डीएसपी स्तर के अधिकारियों को उनके रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले स्पेशल ब्रांच में पदस्थ किया गया है।
इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अधिसूचना शुक्रवार की देर शाम जारी की गई है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों के लिए मोमेंट ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जिन चार अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई है, उनमें डीएसपी अखिलेश प्रसाद मंडल, सरोज कुमार सिंह, शैलेश प्रसाद और विनोद उरांव शामिल हैं। सभी को पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच), रांची में पदस्थ किया गया है।
इन चारों अधिकारियों के लिए 31 जनवरी झारखंड पुलिस में सेवा का आखिरी दिन होगा। यानी डीएसपी के पद पर एक दिन की सेवा के बाद ही वे सेवानिवृत्त हो जाएंगे। यह स्थिति न केवल इन अधिकारियों के लिए अजीब है, बल्कि पूरे पुलिस महकमे की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कुछ अधिकारियों को इसी तरह रिटायरमेंट के दो-चार दिन पहले पोस्टिंग दी गई थी। जानकारों का मानना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि पदोन्नत पद के आधार पर अधिकारियों को सेवानिवृत्ति लाभ मिल सके। हालांकि, यह प्रक्रिया व्यवस्था की धीमी कार्यशैली और निर्णय लेने में देरी को भी उजागर करती है।
सूत्रों के मुताबिक, पदोन्नति के बावजूद लंबे समय तक पोस्टिंग नहीं मिलने से कई अधिकारियों में असंतोष भी देखने को मिला था। डीएसपी जैसे महत्वपूर्ण पद पर पदोन्नति के बाद यदि अधिकारी को समय पर जिम्मेदारी नहीं दी जाती, तो इसका सीधा असर कार्यक्षमता और मनोबल पर पड़ता है।फिलहाल, चार डीएसपी को एक दिन पहले मिली पोस्टिंग पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है।









