झारखंड: पंचायत सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश, विधायक जयराम महतो पहुंचे अस्पताल, कहा, सिस्टम है जिम्मेदार

Jharkhand: Panchayat secretary attempted suicide, MLA Jairam Mahto reached the hospital, said, the system is responsible

रांची। डुमरी विधानसभा के पंचायत सचिव सुखलाल महतो ने अपनी जान देने की कोशिश की है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक अभी भी गहन चिकित्सा कक्ष में उनका इलाज चल रहा है।

 

 

घटना के बाद उन्हें तुरंत रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सुखलाल महतो ने आत्महत्या से पहले अधिकारियों को इसकी सूचना भी दी थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

 

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो रिम्स पहुंचे और उन्होंने सुखलाल महतो की हालत का जायजा लिया। उन्होंने इस घटना के लिए सिस्टम को जिम्मेदार बताया। विधायक जयराम महतो ने कहा कि सुखलाल महतो ने पहले ही आत्महत्या की चेतावनी दी थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

 

 

उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से सिस्टम की लापरवाही का नतीजा है। इस घटना से सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सिस्टम की लापरवाही पर नाराजगी जताई. विधायक ने कहा कि अगर समय पर अधिकारी गंभीरता दिखाते तो आज यह नौबत नहीं आती. उन्होंने मांग की कि जिन लोगों की वजह से यह स्थिति बनी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

close