झारखंड- आधी रात छह माह का मासूम अचानक हो गया लापता, पुलिस की पड़ताल में गोतनी के घर मिला मासूम
Jharkhand: A six-month-old child suddenly went missing at midnight. Police investigation revealed the child at his cousin's home.

चतरा। छह माह के बच्चे की किडनैपिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने अपहृत बच्चे को जहां बरामद कर लिया है, वहीं आरोपियों की पहचान भी कर ली है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला चतरा जिले का है, जहां छह माह का मासूम अचानक से गायब हो गया था। बच्चे के गायब हे की सूचना को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया और अलग-अलग टीम बनाकर तलाश शुरू की।
जिसके बाद पुलिस ने मासूम को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक कदहे गांव निवासी सरोज देवी, पति नीलेश गंझू, ने लावालौंग थाना में सूचना दी थी कि उनका बच्चा अचानक से रात में गायब हो गया। स्थानीय स्तर पर उन्होंने बच्चे की तलाश भी की, लेकिन बच्चा नहीं मिला।
सूचना मिलते ही थाना स्तर पर तत्परता दिखाई गई और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। कांड दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष जांच एवं छापेमारी दल का गठन किया गया।
टीम को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मामले का त्वरित उद्भेदन कर बच्चे की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जाए। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। इसी क्रम में पता चला कि चोरी किया गया बच्चा पीड़िता की गोतनी सुगिया देवी के पास है।









