झारखंड: छात्रा जूते की जगह चप्पल पहनकर पहुंची स्कूल, शिक्षिका ने कर दी पिटाई, बदहवास छात्रा की हुई मौत, परिजनों ने काटा बवाल

Jharkhand: Student arrived at school wearing slippers instead of shoes; teacher beat her; distraught student dies; family members riot

Jharkhand School News : स्कूली छात्रा की मौत से पूरे इलाके में सनसनी है। आरोप है कि स्कूल में पिटाई के बाद छात्रा इस कदर आहत हुई, कि वो बेहोश हो गयी और फिर उसकी मौत हो गयी। मामला झारखंड के गढ़वा जिले की है। घटना के बाद आक्रोश फैल गया है। मामले को लेकर बड़गड़ प्रखंड के परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर बवाल मचाया।

 

जूते की जगह चप्पल पहनने पर शिक्षिका ने की पिटाई का आरोप

गुस्साए लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।मृतक छात्रा की पहचान दिव्या कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय की शिक्षिका द्रौपदी मिंज ने बच्ची को सिर्फ इसलिए बुरी तरह पीटा क्योंकि वह जूते की जगह चप्पल पहनकर स्कूल पहुंची थी।

 

परिजनों के मुताबिक, शिक्षिका ने सबके सामने दिव्या को डांटा और मारा, जिससे बच्ची मानसिक रूप से टूट गई। कहा जा रहा है कि घटना के बाद दिव्या सदमे में चली गई और बेहोश हो गई।परिजनों ने बताया कि दिव्या को तत्काल इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। आखिरकार मंगलवार को इलाज के दौरान दिव्या की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

 

सड़क जाम कर जताया आक्रोश

मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने बड़गड़ मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और प्रशासन से आरोपी शिक्षिका पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जाम की वजह से इलाके में घंटों यातायात बाधित रहा। लोग “दोषी शिक्षिका को गिरफ्तार करो” के नारे लगा रहे थे।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक शिक्षिका पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

 

जांच में जुटा प्रशासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़गड़ प्रखंड के बीडीओ अमित कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जाएगी। यदि शिक्षिका की लापरवाही साबित होती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।वहीं, पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शिक्षिका से पूछताछ की जा रही है और विद्यालय प्रशासन से भी घटना के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles