झारखंड- “25 दिन के पहले खत्म हो जाये गैस सिलेंडर, तो क्या करें….” एलपीजी सिलेंडर की कमी पर सख्त हुआ जिला प्रशासन, गैंस एजेंसियों व कंपनियों के साथ की बैठक

Jharkhand – “What should we do if our gas cylinder runs out before 25 days?” The district administration has taken a tough stand on the LPG cylinder shortage and held meetings with gas agencies and companies.

राजधानी रांची में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में आई अस्थायी कमी को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। रांची डीसी की पहल पर गैस कंपनियों और एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक कर सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त करने और कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

…………….

रांची: होली के दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई में आई अस्थायी कमी को लेकर रांची जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की है। विभिन्न स्रोतों से मिली शिकायतों और खबरों के बाद रांची डीसी के निर्देश पर गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची कुमार रजत की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) के एलपीजी सेल्स से जुड़े क्षेत्रीय प्रबंधकों, CSC के जिला नोडल अधिकारी तथा रांची जिले की सभी गैस एजेंसियों के प्रोप्राइटर शामिल हुए।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची रामगोपाल पांडेय भी बैठक में मौजूद थे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने एलपीजी सप्लाई की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों के समाधान पर चर्चा की।

बैठक में IOCL के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली पर्व के दौरान परिवहन और वितरण व्यवस्था में अस्थायी व्यवधान के कारण सप्लाई प्रभावित हुई थी। हालांकि अब स्थिति सामान्य हो चुकी है और जिले में एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की बुकिंग कम से कम 25 दिन पहले कर लें। ऐसा करने पर बुकिंग के 2 से 3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा सकेगी।प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि यदि किसी उपभोक्ता का सिलेंडर 25 दिन से पहले ही समाप्त हो जाता है, तो उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध है।

होली के कारण सप्लाई चेन में आया था व्यवधान
बैठक के दौरान IOCL के अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के कारण परिवहन और सप्लाई चेन में अस्थायी व्यवधान उत्पन्न हुआ था। इसके चलते कुछ दिनों तक गैस वितरण प्रभावित हुआ। हालांकि अब स्थिति सामान्य हो चुकी है और जिले में एलपीजी सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। कंपनियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि उपभोक्ताओं को अब किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

14.2 किलो सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन पहले कराने की सलाह
प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नियमित 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग कम से कम 25 दिन पहले करा लें। ऐसा करने से बुकिंग के दो से तीन दिनों के भीतर सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि समय से बुकिंग करने से सप्लाई चेन सुचारू बनी रहती है और उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होती।

जरूरत पड़ने पर छोटे सिलेंडर भी उपलब्ध
बैठक में यह भी बताया गया कि यदि किसी उपभोक्ता का सिलेंडर 25 दिन से पहले ही समाप्त हो जाता है, तो उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता 5 किलोग्राम और 2 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर बिना बुकिंग के प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपनी गैस एजेंसी से सीधे संपर्क करना होगा और एजेंसियां डोरस्टेप डिलीवरी के माध्यम से छोटे सिलेंडर उपलब्ध कराएंगी।

टोल-फ्री नंबर और हेल्पलाइन जारी करने के निर्देश
अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने बैठक के दौरान गैस कंपनियों को निर्देश दिया कि वे उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अलग-अलग टोल-फ्री नंबर जारी करें। इन नंबरों पर हमेशा एक कर्मी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ता फोन के माध्यम से गैस बुकिंग, सप्लाई और अन्य जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें।

जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश
प्रशासन ने 25 दिन पहले गैस बुकिंग की अनिवार्यता को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है। इसके तहत SMS, बिलबोर्ड, रेडियो, टेलीविजन और अन्य संचार माध्यमों के जरिए लोगों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही सभी कंपनियों और एजेंसियों के प्रबंधकों के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत समन्वय स्थापित किया जा सके।

कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी
बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहा है। यदि कोई गैस एजेंसी या वितरक कालाबाजारी या अनियमितता में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने उपभोक्ताओं से की अपील
जिला प्रशासन ने रांची के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर गैस सिलेंडर की बुकिंग कराएं और यदि कहीं किसी प्रकार की अनियमितता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों या हेल्पलाइन नंबर पर दें। प्रशासन का कहना है कि त्योहारों और दैनिक जीवन में रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है।

Related Articles