झारखंड : 23 जुलाई को जस्टिस तरलोक सिंह लेंगे मुख्य न्यायाधीश की शपथ, न्यायमूर्ति तरलोक सिंह के नाम दर्ज है ये कीर्तिमान, जानिये उनके बारे में

Jharkhand: Justice Tarlok Singh will take oath as Chief Justice on 23 July, this record is registered in the name of Justice Tarlok Singh, know about him

Jharkhand Chief Justice: झारखंड के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस तरलोक सिंह शपथ लेंगे। 23 जुलाई की सुबह 10 बजे जस्टिस तरलोक सिंह शपथ लेंगे। झारखंड हाईकोर्ट ने इसे लेकर सूचना राजभवन को भेज दी है। जिसके बाद राजभवन में इसकी तैयारी भी शुरू हो गयी है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अनुशंसा पर राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश तरलोक सिंह को झारखंड के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।

 

जानिये कौन हैं जस्टिस तरलोक सिंह

न्यायमूर्ति तरलोक चौहान का जन्म 9 जनवरी 1964 को शिमला के उपमंडल रोहड़ू में हुआ था। उनकी शिक्षा बीसीएस स्कूल शिमला से हुई। फिर उन्होंने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से ऑनर्स के साथ स्नातक की डिग्री और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से कानून की डिग्री हासिल की।

1989 में बतौर वकील उन्होंने पेशेवर जिंदगी की शुरुआत की। उन्होंने राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड व राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अलावा कई बोर्ड निगमों, वित्तीय संस्थानों, सार्वजनिक और निजी कंपनियों, शैक्षिक संस्थानों, सहकारी समितियों व विभिन्न विभागों के कानूनी सलाहकार के तौर पर काम किया।

 

इसके अलावा हाईडल प्रोजेक्ट्स, रोपवे, पर्यावरण कानूनों के उल्लंघन, प्लास्टिक और तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध, सॉलिड वेस्ट प्रबंधन परियोजनाओं के कार्यान्वयन और हिमाचल प्रदेश में सड़क निर्माण नीति के निर्धारण से संबंधित कई महत्वपूर्ण मामलों में सहयोग के लिए हाईकोर्ट द्वारा कोर्ट मित्र नियुक्त हुए।

 

न्यायमूर्ति तरलोक चौहान 23 फरवरी 2014 को हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने। उसके बाद 30 नवंबर 2014 को हाईकोर्ट के स्थाई न्यायाधीश बनाए गए। इन्होंने 5 मई 2014 से हाईकोर्ट की जुवेनाइल जस्टिस कमेटी के अध्यक्ष रहते बाल/बालिका आश्रम, हिमाचल के अस्पताल, मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वसन शिमला और हिमाचल प्रदेश के वृद्धाश्रम के बच्चों के कल्याण और हित के लिए कार्य किया।

 

विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेने के अलावा 21 फरवरी 2020 से 23 फरवरी 2020 तक न्यायपालिका और बदलती दुनिया विषय पर सुप्रीम कोर्ट में आयोजित सम्मेलन का हिस्सा रहे. सम्मेलन में ये तीन उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों में से एक सदस्य थे. फिर 13 से 17 मई, 2019 तक रोमानिया में आयोजित बच्चों के लिए देखभाल और सुरक्षा सेवाओं के सुधार पर ध्यान केंद्रित करने के साथ अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण विनिमय कार्यक्रम का हिस्सा रहे। न्यायमूर्ति चौहान हाईकोर्ट से ऐसे पहले न्यायाधीश हैं, जिन्होंने विदेशों में आयोजित किसी ऐसे सम्मेलन में भाग लिया है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles