झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह अजरबैजान से रामगढ़ लाया गया, पहली बार किसी आरोपी को विदेश से लाया गया है झारखंड, कोर्ट ने भेजा जेल

Jharkhand's notorious gangster Mayank Singh was brought to Ramgarh from Azerbaijan, for the first time an accused has been brought to Jharkhand from abroad, the court sent him to jail

रामगढ़। झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह अजरबैजान से रामगढ़ लाया गया है। झारखंड की एटीएस और पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये बड़ी सफलता मानी जा रही है। झारखंड में पहली बार किसी आरोपी को विदेश से ट्रांजिट कर लाया गया है और वह भी रामगढ़ जिले के मामले में। सुनील कुमार मीणा उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर रामगढ़ की अदालत में पेश किया। बख्तरबंद गाड़ियों और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मयंक को कोर्ट में लाया गया।

 

हालांकि अदालत ने पुलिस रिमांड देने से इंकार कर दिया और उसे सीधे न्यायिक हिरासत में रामगढ़ जेल भेज दिया। इससे पहले रामगढ़ व्यवहार न्यायालय में पेशी के दौरान मयंक के अधिवक्ताओं विधान चंद्र सिंह और अनिमेष सिंह ने यह तर्क दिया कि एटीएस जिस व्यक्ति को लेकर आई है, वह मयंक सिंह नहीं बल्कि सुनील कुमार है।

 

साथ ही यह भी कहा गया कि इस केस (175/22) में पहले से ही चार्जशीट दाखिल हो चुकी थी।करीब 3 घंटे तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस रिमांड की मांग ठुकरा दी और आरोपी को न्यायिक हिरासत में रामगढ़ उपकारा भेजने का आदेश दिया। पूरी कार्यवाही के दौरान अदालत परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

 

क्या है पूरा मामला?

रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी थाना क्षेत्र में 2022 में दर्ज एक रंगदारी के मामले (कांड संख्या 175/22) के आधार पर मयंक के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 385 और 387 के तहत आरोप लगाए गए थे। केस का नंबर GR 437/2024 है, जिसमें पहले से ही आरोप पत्र दाखिल हो चुका था। इसी केस को आधार बनाकर उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया।

29 अक्टूबर 2024 को अजरबैजान पुलिस ने मयंक को हिरासत में लिया था। इसके बाद झारखंड एटीएस ने पहली बार किसी आरोपी को विदेश से ट्रांजिट कर राज्य में लाने की ऐतिहासिक कार्रवाई की।

 

मयंक का आपराधिक इतिहास

सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह झारखंड का कुख्यात अपराधी माना जाता है। उस पर 50 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, लेवी वसूली, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहता था और इनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर अमन साहू समेत कई अपराधियों को लेकर पोस्ट डालता था। इतना ही नहीं, वह विदेश में रहते हुए भी धमकियां देता और रंगदारी मांगता था।

 

सूत्रों के अनुसार, मयंक के तार अमन साहू गैंग से जुड़े हुए हैं और उस पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी देने का भी आरोप है। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, ऐसे में अजरबैजान से उसका प्रत्यर्पण झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles