कम नींद को न करे नजरअंदाज , नहीं तो हो सकती हैं दिल से जुड़ी परेशानी
Do not ignore a lack of sleep; it could lead to heart-related problems.

आजकल देर रात तक मोबाइल चलाना, काम का तनाव की वजह से लोगों को नींद कम आने लगी है. लंबे समय तक नींद पूरी न होने से दिल की सेहत पर भी असर डाल सकता है.
इसलिए लगातार कम या खराब नींद को नजरअंदाज करना सही नहीं है. आइए जानते हैं कम नींद लेने से हमें दिल संबंधी कौन कौन सी बीमारियां हो सकती है।
लंबे समय तक खराब नींद को हाई ब्लड प्रेशर के बढ़े हुए जोखिम से जोड़ा गया है. हाई ब्लड प्रेशर आगे चलकर दिल और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है.
कितने घंटों की नींद हैं सही
एक स्वस्थ व्यक्ति को रात में कम से कम 7 घंटे सोने की सलाह दी जाती है. कभी-कभार कम सो जाना बड़ी बात नहीं है, लेकिन अगर यह रोज की आदत बन जाए तो ध्यान देना जरूरी है.
सोने और जागने का समय रोज लगभग एक जैसा रखने की कोशिश करें. दिन में थोड़ी शारीरिक गतिविधि करें और सुबह प्राकृतिक रोशनी में कुछ समय बिताएं. रात में सोने से पहले मोबाइल और दूसरी स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें. कमरे को शांत और आरामदायक रखें.









