“मां का गाल चूमा, पापा को I Love You बोला” तीन बहनों की आत्महत्या की इनसाइड स्टोरी, पूरी तरह कोरियन बन गयी थी तीनों बहने, खाने से लेकर बोलने व नहाने तक में कोरियन कल्चर को करती थी फॉलो…

"Kissed mom's cheek, told dad I love you" Inside story of suicide of three sisters, all three sisters had become completely Korean, they followed Korean culture from eating to speaking and bathing...

गाजियाबाद में तीन बच्चियों की आत्महत्या से जुड़ी जो कहानी आयी है, वो ना सिर्फ डरावनी है, बल्कि माता-पिता के लिए एक चेतावनी भी है।

ये कहानी ना सिर्फ मोबाइल के आदी हो चुके बच्चों की मानसिकता पर सवाल है, बल्कि विदेशी कल्चर के प्रति आकर्षित हो रहे बच्चे, जिसे आजकल पैरेंट्स मार्डन समझते हैं, उनके लिए भी बड़ा झटका है। बुधवार को गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9 मंजिला इमारत से छलांग लगाकर जान दे दी थी।

Crime News : आधी रात तीन बहनों की 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे देने की कहानी, ना सिर्फ डरावनी है, बल्कि एक बड़ी चेतावनी है। खासकर उन पैरेंट्स के लिए, जो अपने बच्चों के विदेशी कल्चर की तरफ आकर्षण को मॉर्डन होने का पैमाना मान लेते हैं।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में मंगलवार देर रात तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कदम पिता द्वारा मोबाइल फोन छीन लिए जाने और कोरियन गेम, ड्रामा व कंटेंट की लत छुड़ाने की कोशिश के बाद उठाया गया।पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब पौने दो बजे की है। तीनों बहनें—16, 14 और 12 वर्ष की—चुपचाप अपने बिस्तर से उठीं। उन्होंने पहले अपनी मां के गाल चूमे और पिता से “आई लव यू” कहा। इसके बाद वे घर के मंदिर वाले कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

कुछ देर बाद सोसायटी में तेज आवाज आई, जिसने पूरे परिवार को झकझोर दिया। नीचे झांकने पर पिता ने एक बेटी को गिरा हुआ देखा और शोर मचाया, तभी बाकी दो बहनों ने भी छलांग लगा दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को लोनी स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में तीनों किशोरियों ने यह लिखा है कि परिवार द्वारा उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया था और कोरियन कल्चर से दूर करने की कोशिश की जा रही थी, जिससे वे बेहद परेशान थीं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों बहनें लंबे समय से कोरियन गेम्स, म्यूजिक, सीरियल और ड्रामा की आदी हो चुकी थीं। उनका रहन-सहन, बातचीत और व्यवहार तक कोरियन कल्चर से प्रभावित हो गया था।

बताया गया है कि वे आपस में कोरियन भाषा में बात करने लगी थीं और उन्होंने एक “टीम” भी बना ली थी, जिसकी लीडर 14 वर्षीय प्राची थी।परिवार के अनुसार, बेटियों को इस लत से बाहर निकालने के लिए पिता चेतन कुमार ने कुछ दिन पहले उनका मोबाइल फोन ले लिया था।

इसके बाद से तीनों बहनें काफी गुमसुम और परेशान रहने लगी थीं। चेतन कुमार मूल रूप से दिल्ली के खजूरी इलाके के रहने वाले हैं और शेयर ट्रेडिंग का काम करते हैं।

वे करीब 11 साल पहले टीला मोड़ क्षेत्र में आकर बसे थे और पिछले तीन वर्षों से भारत सिटी कॉलोनी में रह रहे थे।परिवार की स्थिति भी जटिल बताई जा रही है। चेतन कुमार की दो शादियां हुई थीं और कुल पांच बच्चे हैं। आर्थिक तंगी के चलते तीनों बहनों की पढ़ाई वर्ष 2020 में ही छूट गई थी। इसके बाद वे अधिकतर समय घर पर ही रहती थीं और मोबाइल व ऑनलाइन कंटेंट में डूबी रहती थीं।

पुलिस जांच के दौरान मंदिर वाले कमरे में एक सीढ़ीनुमा स्टूल मिला है, जिसे खिड़की के पास रखा गया था। इसके अलावा माता-पिता और बहनों की बचपन की तस्वीरें जमीन पर गोलाकार आकृति में रखी मिलीं, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने पूरी तैयारी की थी।

Related Articles