झारखंड: मुहर्रम के दौरान कई जिलों में झड़प और तनाव, पुलिस प्रशासन से संभाला मोर्चा, अलग-अलग घटना में कई लोग घायल

Jharkhand: Clashes and tension in many districts during Muharram, police administration took over the front, many people injured in different incidents

रांची। झारखंड में रविवार को मुहर्रम के दौरान कई जगहों पर तनाव की स्थिति बन गयी। राज्य के विभिन्न जिलों में जुलूस निकाले गए, लेकिन कई स्थानों पर जुलूस के दौरान तनाव और हंगामे की खबर आयी है। पलामू, हजारीबाग और साहिबगंज जिलों में हुए विवादों के चलते पुलिस और प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा। हालांकि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन इन इलाकों में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

 

पलामू में दो पक्षों में झड़प, तलवार से हमला

पलामू जिले के पाटन में मुहर्रम के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक टकराव हो गया। पुलिस और प्रशासन ने जब हालात को काबू करने की कोशिश की, तो एक पक्ष ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। झड़प के दौरान दो युवकों गौतम कुमार सिंह और प्रवीण सिंह पर तलवार से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आशी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

हजारीबाग में झंडा विवाद ने बढ़ाया तनाव

हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेलतु गांव में जुलूस के दौरान उस समय तनाव उत्पन्न हो गया, जब एक पक्ष के लोगों ने धार्मिक जुलूस को रोक दिया। विवाद की जड़ एक दिन पहले झंडा लगाने को लेकर हुई कहासुनी थी। लोगों का कहना था कि जब तक झंडा नहीं हटाया जाएगा, वे जुलूस को आगे नहीं बढ़ने देंगे।घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ बैद्यनाथ कामती, एसडीपीओ पवन कुमार, केरेडारी सीओ और बीडीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों की पहल के बाद स्थिति को शांत किया गया।

 

साहिबगंज में थाना प्रभारी पर ग्रामीणों का आक्रोश

साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर मोतीझरना में अखाड़ा जुलूस के दौरान थाना प्रभारी नितेश पांडे और आयोजन कमेटी के सदस्यों के बीच तीखी बहस हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने महिलाओं और बुजुर्गों से दुर्व्यवहार किया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-80 पर जाम लगा दिया और थाना प्रभारी को हटाने की मांग करने लगे।

सूचना मिलने पर डीएसपी रूपक कुमार मौके पर पहुंचे और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क जाम हटवाया। प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles