महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये मौलवी, गुस्साये लोगों ने पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो भी हुआ वायरल
A cleric was caught in a compromising position with a woman, and angry people tied him to a tree and beat him; the video went viral.

सुपौल। प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर की गई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। आरोपी प्रेमी मौलवी है, पूरा मामला सुपौल के मामला बलुआ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर सनहा दर्ज किया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस के मुताबिक बसंतपुर प्रखंड से सटे बलुआ थाना क्षेत्र के विशनपुर शिवराम पंचायत में एक प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुरुष और एक महिला को गांव के बीच एक बड़े पेड़ से रस्सी से बांध दिया गया है।
आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और कुछ लोग पुरुष की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से फैल गया।
मौलवी पर अवैध संबंध का आरोप
जिस व्यक्ति की पिटाई की गई है, वह एक मौलवी बताया जा रहा है जो विशनपुर शिवराम पंचायत के नाथबाड़ी में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। स्थानीय लोगों का दावा है कि वह एक शादीशुदा महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया, जिसके बाद अवैध संबंध के शक में ग्रामीणों ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के उसे महिला के साथ पकड़ लिया।इसके बाद दोनों को पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने अपने तरीके से ‘सजा’ देनी शुरू कर दी। महिला को भी बंधन में रखा गया, जबकि पुरुष के साथ विशेष रूप से मारपीट की गई।
पंचायत में लगा दो लाख का जुर्माना
घटना के बाद गांव में पंचायती बैठक बुलाई गई। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों और मौलवी पक्ष के बीच बात-चीत के बाद लगभग दो लाख रुपये का जुर्माना लगाकर मामला निपटा दिया गया। स्थानीय स्तर पर समझौते की आड़ में गंभीर अपराध को दबा देने पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं।इस तरह की घटनाओं को ‘कायदे-कानून के बाहर की सजा’ बताते हुए लोग स्थानीय प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस ने कहा—वीडियो के आधार पर जांच शुरू
घटना पर बलुआ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सनहा दर्ज किया है और पीड़ित की तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।उन्होंने बताया कि वीडियो की सत्यता, घटना की वास्तविक तारीख और इसमें शामिल व्यक्तियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने यह भी संकेत दिया कि पंचायती फैसलों के नाम पर किसी भी तरह का गैरकानूनी कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।









