मानसून ब्रेकिंग: समय से पहले मानसून, इसी महीने मानसून दे देगा दस्तक, जानिये झारखंड-बिहार में कब पहुंचेगा मानसून, होगी झमाझम बारिश

Monsoon Breaking: Monsoon before time, monsoon will arrive this month, know when monsoon will reach Jharkhand-Bihar, there will be heavy rain

Mansoon Big Update: भीषण गरमी में झुलस रहे लोगों के लिए जल्द ही राहत की खबर आने वाली है। इस बार मानसून वक्त से पहले भारत में दस्तक देने वाला है। खबर है कि इस मानसून जून के बजाय मई महीने में ही भारत में पहुंच जायेगा। भारतीय मौसम विभाग की तरफ दी गयी अपडेट के मुताबिक इस साल तय समय से 4 दिन पहले मानसून के पहुंचने की संभावना है।

 

IMD ने जारी किया अलर्ट 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून 27 मई को केरल के तट पर पहुंचेगा। आमतौर पर यह 1 जून को पहुंचता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगर मानसून 27 मई को आता है तो 2009 के बाद पहली बार भारत में इतनी जल्दी दस्तक देगा।

 

15 साल बाद इतनी जल्दी मानसून की दस्तक

2009 में 23 मई को मानसून केरल पहुंचा था। तय समय, यानी 1 जून को केरल में पहुंचने पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। झारखंड-बिहार में मानसून 15 से 20 जून तक पहुंच जायेगा। उससे पहले प्री मानसून की बारिश इन राज्यों में शुरू हो जायेगी। देश में सालभर में होने वाली कुल बारिश का 70% पानी मानसून के दौरान ही बरसता है। देश में 70% से 80% किसान फसलों की सिंचाई के लिए बारिश पर ही निर्भर हैं।

 

अगले हफ्ते से प्री मानसून की बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक जो संकेत मिल रहे हैं, उसके मुताबिक जून के पहले सप्ताह से ही प्री मानसून की बूंदाबांदी शुरू हो जायेगी। अंडमान और निकोबार में मानसूनी बारिश अगले हफ्ते तक शुरू हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अंडमान निकोबार के हिस्सों में 13 मई तक मानसून की एंट्री का अनुमान है।

 

मानसून का ऐसा रहा है इतिहास 

पिछले साल 30 मई को केरल में मानसून पहुंचा था। हालांकि उसके बावजूद काफी वक्त तक वो रूका रहा। 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 जून को, 2020 में 1 जून को, 2019 में 8 जून को और 2018 में 29 मई को दक्षिण राज्य में मानसून की एंट्री हुई थी। हालांकि जहां तक मानसून के इतिहास का सबसे पहले 1918 को 11 मई और 1972 में सबसे देरी से यानि 18 जून को मानसून पहुंचा था।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles