घर की गलत दिशा में कभी मत रखें ये वस्तुएं बढ़ सकती हैं आर्थिक तंगी और तनाव, जानें क्या है वास्तु के अनुसार सही ढंग से रखने का नियम
Never place these items in the wrong direction in your home, as they can lead to financial hardship and stress; learn the correct placement rules according to Vastu.

लोग अपनी और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए तुलसी का पौधा, मनी प्लांट और लाफिंग बुद्धा जैसी शुभ वस्तुएं घर में रखते हैं. लेकिन इन्हें गलत दिशा में रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है, जिससे आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और तरक्की में रुकावट आने की आशंका रहती है. आइए जानते है क्या है सही नियम और क्या है सही दिशा इससे रखने का।
तुलसी पौधा
इसे कभी भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए. यह दिशा यमराज और पितरों की मानी जाती है. मान्यता है कि यहां तुलसी रखने से नकारात्मकता बढ़ सकती है और आर्थिक नुकसान की आशंका रहती है. तुलसी का पौधा उत्तर या उत्तर-पूर्व में लगाना शुभ माना जाता है.
मनी प्लांट
वास्तु के अनुसार, ईशान कोण का संबंध बृहस्पति और मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है. इसलिए इस दिशा में इसे रखने से धन हानि की संभावना बढ़ सकती है. मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व में लगाना शुभ माना जाता है.
लाफिंग बुद्धा
इसे बेडरूम, किचन, डाइनिंग टेबल या सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए. साथ ही इसकी पीठ मुख्य दरवाजे की ओर नहीं होनी चाहिए. इससे मुख्य दरवाजे के सामने किसी ऊंची मेज या स्टूल पर रखें. इसका मुख घर के अंदर की ओर होना चाहिए, ताकि प्रवेश करने वाले व्यक्ति की नजर सबसे पहले उसी पर पड़े.









