नहीं थम रहा बादल फटने की घटना: 60 की मौत 100 घायल, PM मोदी ने दिया मदद का भरोसा

Big News: लगातार हो रही प्राकृतिक आपदा से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। उत्तराखंड के बाद जम्मू कश्मीर में बादल फटने की घटना में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल की सूचना है।
PM मोदी ने दिया मदद का भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना के मद्देनजर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की. इस दौरान उन्होंने हालात की समीक्षा करने के साथ ही उन्हें हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया.
बता दें कि किश्तवाड़ के एक सुदूर पहाड़ी गांव में गुरुवार को बादल फट गया था. इससे आई भीषण बाढ़ में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए है.
मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने मंच पर किया जिक्र
अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुझे अभी-अभी प्रधानमंत्री मोदी का फोन आया. मैंने उन्हें किश्तवाड़ की स्थिति और प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी.’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार और बादल फटने की दुखद घटना से प्रभावित लोग प्रधानमंत्री के सहयोग और केंद्र द्वारा प्रदान की गई सभी सहायता के लिए आभारी हैं.
मोदी ने की अब्दुल्ला से बात
किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मोदी को स्थिति की जानकारी दी, कहा- 60 लोगों की जान चली गई. वहीं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर गांव में बादल फटने की विनाशकारी घटना के बारे में जानकारी दी है.









