शादी के 19वें दिन दुल्हन हो गयी आशिक संग फुर्रर, पुलिस पकड़कर लायी तो शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, पति बोला, जा प्रेमी के साथ ही रह अब…
On the 19th day of marriage, the bride ran away with her lover. When the police caught her, a high-voltage drama ensued. The husband said, "Go and live with your lover now..."

Dulhan With Lover : शादी के 19वें दिन दुल्हन अपने प्रेमी संग मायके से फरार हो गयी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दुल्हन और उसके आशिक को बरामद तो कर लिया, लेकिन थाने में हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पति ने प्रेमी के हाथों ही पत्नी को सुपूर्द कर दिया। पूरा मामला यूपी के सैदनगर का है।
परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुल्हन को रामपुर से बरामद भी कर लिया, लेकिन चौकी पर पहुंचने के बाद भी वह अपने ससुराल या मायके लौटने को तैयार नहीं हुई। प्रेमी के साथ जाने की उसकी जिद ने पूरे मामले को नई दिशा दे दी।युवती की शादी 13 नवंबर को मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी।
शादी बेहद धूमधाम से की गई थी और सभी कुछ सामान्य चल रहा था। दो दिन पहले युवती मायके आई थी। लेकिन मंगलवार की रात अचानक वह घर से गायब हो गई। सुबह जब परिजनों ने देखा कि वह बिस्तर पर नहीं है, तो पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।परिजनों को क्षेत्र के ही एक युवक पर पहले से शक था। इसी आधार पर उन्होंने सैदनगर चौकी पहुंचकर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संदिग्ध युवक के परिवार को चौकी बुलाया और पूछताछ शुरू की। इसी बीच सूचना मिली कि युवती रामपुर में देखी गई है। पुलिस टीम तत्काल परिजनों के साथ रामपुर पहुंची और युवती को बरामद कर चौकी ले आई।चौकी में पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि युवती शादी से पहले ही उस युवक से संपर्क में थी और लगातार उससे बात कर रही थी।
जब परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, तो वह प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ गई। युवती के पिता, मां और रिश्तेदारों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह किसी की बात मानने को राज़ी नहीं हुई। सूचना मिलने पर युवती का पति भी चौकी पर पहुंचा। उसने प्रेम और रिश्ते का हवाला देकर उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन नवविवाहिता ने साफ कह दिया कि वह उसके साथ नहीं जाएगी। स्थिति देखकर पति ने भी हाथ जोड़कर कहा कि वह उसे साथ नहीं ले जाएगा, क्योंकि वह किसी पर दबाव बनाकर रिश्ते को नहीं निभाना चाहता।









