“ऑपरेशन सिंदूर”: PAK के 6 फाइटर जेट, 2 AWACS और 1 C-130 को भारत ने मार गिराया था, ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा खुलासा
"Operation Sindoor": 6 fighter jets, 2 AWACS and 1 C-130 of PAK were shot down by India, big revelation on Operation Sindoor

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले का भारत ने सटीक और निर्णायक जवाब देते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान को भारी सैन्य क्षति पहुंचाई है। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना (IAF) ने तकनीकी श्रेष्ठता और रणनीतिक कौशल का परिचय देते हुए 6-7 मई की रात से लेकर 10 मई तक पाकिस्तानी सैन्य और आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाकर तबाह कर दिया।
🔥 भारतीय हमले से पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ?
आज तक की एक रिपोर्ट में ये कहा गया है कि, इस ऑपरेशन में भारत ने अत्याधुनिक ‘सुदर्शन’ एयर लॉन्च क्रूज मिसाइल, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और IAF के फाइटर जेट्स की सहायता से पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को गहरी चोट दी है। जानिए, पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ:
• 6 PAF लड़ाकू विमान नष्ट
• 2 AEW&C (स्वीडिश निगरानी विमान) तबाह
• 1 C-130 सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान ध्वस्त
• 30 आधुनिक मिसाइलें, UAVs और UCAVs नष्ट
• 10 से अधिक पाकिस्तानी UCAVs भारतीय वायुसीमा में ही इंटरसेप्ट कर गिराए गए
भोलारी एयरबेस पर बड़ा हमला
पाकिस्तान के भोलारी एयरबेस पर हुई स्ट्राइक में स्वीडन निर्मित AEW&C विमान को निशाना बनाकर पूरी तरह तबाह कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, इस समय एयरबेस पर कई लड़ाकू विमान खड़े थे, लेकिन पाकिस्तान ने उनका मलबा छिपाने की कोशिश की। फिर भी तकनीकी डेटा से भारी नुकसान की पुष्टि हो चुकी है।
सुदर्शन’ मिसाइल की मारक क्षमता का प्रदर्शन
भारत की ‘सुदर्शन’ एयर लॉन्च क्रूज मिसाइल ने 300 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्यों को सटीकता से ध्वस्त किया। सतह से हवा में दागी गई मिसाइलों ने पाकिस्तान की एयर डिफेंस को भेदते हुए निर्णायक भूमिका निभाई।
राफेल और Su-30 की संयुक्त कार्रवाई
राफेल और Su-30 लड़ाकू विमानों ने ‘विंग लूंग’ सीरीज़ के चीनी ड्रोन समेत कई हाई-एल्टीट्यूड UAVs को निशाना बनाकर नष्ट किया। इससे पाकिस्तान को निगरानी और एयर स्ट्राइक की दृष्टि से बड़ा झटका लगा है।
तकनीकी विश्लेषण जारी
IAF अब भी ऑपरेशन के दौरान एकत्रित तकनीकी डेटा का विश्लेषण कर रही है, ताकि इस अभूतपूर्व कार्रवाई के हर पहलू की पुष्टि की जा सके। अब तक के संकेतों के अनुसार, यह ऑपरेशन पाकिस्तान के सैन्य ढांचे और रणनीतिक संसाधनों पर गंभीर प्रहार है।









