पाकिस्तान ने कर दिया हमला: पाकिस्तान और अफगानिस्तान युद्ध शुरू, कई चौकियां तबाह, जमकर गोलाबारी, 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, अफगानी सेना ने पाकिस्तानी फ्लाइट मार गिराया

Pakistan Afganistan War Update: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया है। अफगानिस्तान के सैन्य ठिकानों पर गुरुवार देर रात किए गए हवाई हमलों के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर हालात को “खुला युद्ध” करार दिया। उन्होंने लिखा, “हमारा धैर्य अपनी सीमा तक पहुंच गया है। अब यह हमारे और आपके बीच खुला युद्ध है।” इधर अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के कई पोस्ट तबाह कर दिए है। अभी तक 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मर गिरने का दावा अफगानी फोर्स ने किया है। हालांकि गोलाबारी में अफगानिस्तान को भी नुकसान पहुंचा है।
‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ के तहत एयरस्ट्राइक
पाकिस्तान ने काबुल और कंधार में की गई बमबारी को ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ नाम दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अफगान सीमा से हुए हमलों के जवाब में की गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Pakistan Air Force ने संयुक्त अभियान के तहत काबुल, कंधार और पक्तिका में तालिबान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया कि हमलों में 133 अफगान तालिबान कर्मी मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए हैं।
अफगानिस्तान का पलटवार और बड़े दावे
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अफगान सेना की कार्रवाई में 40 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि 13 शव पाकिस्तान को सौंपे जाने की बात कही गई है। बाद में मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कुछ को बंदी बनाया गया।तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने काबुल में हमलों की पुष्टि की, हालांकि बड़े नुकसान से इनकार किया।
इसी बीच अफगान सुरक्षा सूत्रों ने स्थानीय चैनल TOLOnews को बताया कि अफगान वायु रक्षा प्रणाली ने एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया, जो कथित तौर पर अफगान हवाई क्षेत्र में घुस आया था। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सीमावर्ती इलाकों में भीषण झड़प
दोनों देशों के बीच सीमा पर लगातार गोलीबारी और झड़पें जारी हैं। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने 21 फरवरी के हमलों के जवाब में पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए।









