PM Kisan Yojna: प्रधानमंत्री किसान योजना की 20वीं किस्त होगी जारी, जल्दी से करा लें ये काम अन्यथा नहीं आयेंगे खाते में इतने पैसे

PM Kisan Yojna: 20th installment of Pradhan Mantri Kisan Yojna will be released, get this work done quickly otherwise money will not come in the account

PM kisan yojna : देश भर में किसान के सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी। जिसमें किसानों को उनके खाते में पैसे भेजे जाते हैं। अब केंद्र सरकार द्वारा 20वीं किस्त जारी हो सकती है। पिछली किस्त जारी होने के वक्त बहुत सारे का हक की किस्त की राशि नहीं मिल पाई थी। आइए हम बताते है कि कुछ गलतियों को सुधार कर हम pm किसान योजना की राशि प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप पीएम किसान योजना यानी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी होने के समय लाभुकों की सूची से बाहर हो गए थे या आपको 2000 रुपये नहीं मिले? अगर आपको 19वीं किस्त का पैसा नहीं मिला और आप लाभुकों की सूची से बाहर हो गए, तो ऐसे  में जरूरी है की अपने खाते और कागजात को अपडेट करा ले।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत 24 फरवरी 2025 को 19वीं किस्त केंद्र सरकार की तरफ से जारी की गई थी. इस दौरान 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में कुल 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. परंतु कई किसानों को इस बार भी 2000 रुपये की किस्त नहीं मिली. 20वीं किस्त जारी होने से पहले यदि ये जरूरी काम पूरे नहीं किए तो हो सकता है इस बार भी पैसा नहीं मिलेगा.

इन नंबर और मेल पर कर सकते है शिकायत दर्ज

  • टोल-फ्री नंबर: 011-23381092
  • ईमेल: pmkisan-ict@gov.in

इस गलती से नहीं मिलेंगे पैसे

आपके खाते से संबंधित कुछ जानकारी साझा नहीं होने से भी pm किसान की किस्त नहीं मिल पाती है।

  • e-KYC पूरी न होना: PM-Kisan योजना का लाभ उठाने के लिए e-KYC जरूरी है. गलत या अधूरी KYC होने पर आपकी किस्त आपके खाते में नहीं आएगी।
  • बैंक खाते से आधार लिंक न होना: यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो पैसे हस्तांतरित नहीं हो पाते है और पीएम किसान का पैसा नहीं आएगा.
  • DBT सुविधा बंद होना: आपके खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) सेवा एक्टिव न होने की स्थिति में भी भुगतान नहीं होगा.
  • भूमि सत्यापन अधूरा होना: कई राज्यों ने अब लाभ के लिए भूमि सत्यापन अनिवार्य कर दिया है. अधूरा सत्यापन भी किस्त को रोक सकता है.
  • पुरानी जानकारी अपडेट न करना: अगर आपने बैंक या आधार से जुड़ी जानकारियों को अपडेट नहीं किया है, तो योजना से बाहर हो सकते हैं.

ऐसे करे खाते में पैसे चेक

  • वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी दर्ज करें और Get OTP पर टैप करें.
  • OTP डालते ही आपकी किस्त की स्थिति दिखाई देगी.

Hpbl Desk

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles