झारखंड कांग्रेस में नियुक्ति: रामेश्वर उरांव बने अनुशासन समिति के चेयरमैन, AICC ने किया 6 सदस्यीय कमेटी का ऐलान
Jharkhand Congress Appointment: Rameshwar Oraon appointed as Chairman of Disciplinary Committee, AICC announces 6-member committee

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस में अनुशासन समिति का पुनर्गठन किया गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने नई अनुशासन समिति को मंजूरी देते हुए अधिसूचना जारी की है। इस नई समिति में वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
यहां देखें लिस्ट 👇 👇 👇 👇

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की स्वीकृति के बाद यह निर्णय औपचारिक रूप से जारी किया गया। पार्टी के संगठन महासचिव (मुख्यालय) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, समिति में कई अनुभवी और सक्रिय नेताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
अनुशासन समिति में अशोक चौधरी, अभिलाष साहू, मंजूर अहमद अंसारी, भीम कुमार, और मंजुला हांसदा को सदस्य बनाया गया है। ये सभी नेता राज्य के विभिन्न जिलों में संगठन के सक्रिय और पुराने कार्यकर्ता माने जाते हैं, जिनका अनुभव पार्टी अनुशासन के मामलों में मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
अनुशासन समिति का पुनर्गठन संगठन में अनुशासन, जवाबदेही और आंतरिक एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। समिति पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से जुड़ी शिकायतों और आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की जांच कर रिपोर्ट देगी।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं और संगठनात्मक स्तर पर कई अहम भूमिकाएँ निभा चुके हैं। उनके नेतृत्व में नई समिति से यह उम्मीद की जा रही है कि वह राज्य में पार्टी अनुशासन को मजबूत करेगी और संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखेगी।









