रांची- बड़ी खबर : BJP समर्थित प्रत्याशियों के नामों का ऐलान, राजधानी रांची में रोशनी, तो धनबाद में संजीव, देखिये BJP समर्थित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

Ranchi- Big news: Names of BJP supported candidates announced, Roshni in capital Ranchi, Sanjeev in Dhanbad, see the complete list of BJP supported candidates

झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव भले ही गैर-दलगत आधार पर कराए जा रहे हों, लेकिन राजनीतिक दलों की सक्रियता साफ नजर आ रही है।

भारतीय जनता पार्टी ने बैकडोर रणनीति के तहत अपने समर्थित मेयर उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर दी है। रांची समेत राज्य के प्रमुख नगर निगमों और नगर परिषदों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं।

 

रांची। रांची नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। मेयर पद के लिए रोशनी खलखो के नाम पर अंतिम मुहर लगने के साथ ही राजधानी की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

भले ही नगर निकाय चुनाव आधिकारिक रूप से दलगत आधार पर नहीं लड़े जा रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि राजनीतिक दल अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने भी राज्य के विभिन्न नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्रों में अपने पसंदीदा और समर्थित प्रत्याशियों को आगे बढ़ा दिया है।

भाजपा सीधे तौर पर चुनाव चिन्ह और पार्टी के नाम का इस्तेमाल नहीं करेगी, लेकिन संगठनात्मक ढांचे और कार्यकर्ताओं के जरिए अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने की रणनीति पर काम कर रही है। रांची से रोशनी खलखो को मेयर पद के लिए आगे किया गया है।

राजधानी में उनके नाम पर सहमति बनने को भाजपा की एक बड़ी राजनीतिक चाल के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि रांची नगर निगम का चुनाव न सिर्फ शहरी राजनीति की दिशा तय करेगा, बल्कि राज्य स्तर पर भी इसके राजनीतिक संकेत जाएंगे।

वहीं हजारीबाग नगर निगम से सुदेश चंद्रवंशी को भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी के रूप में सामने लाया गया है। वहीं चास नगर निगम से अविनाश कुमार को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया है। औद्योगिक और कारोबारी नगरी धनबाद नगर निगम के लिए संजीव अग्रवाल को मेयर उम्मीदवार घोषित किया गया है।

धनबाद में कोयला, उद्योग और व्यापार से जुड़े मुद्दे हमेशा चुनावी बहस के केंद्र में रहते हैं, ऐसे में संजीव अग्रवाल के नाम को अहम माना जा रहा है।
इसके अलावा मधुपुर नगर परिषद से नीति कुमारी के नाम पर मुहर लगी है। चक्रधरपुर से डॉ. विजय गागराई को मेयर पद के लिए आगे किया गया है, जबकि गढ़वा नगर परिषद से कंचन जायसवाल को भाजपा समर्थित उम्मीदवार बताया जा रहा है।

संथाल परगना क्षेत्र के दुमका नगर निगम से अमिता रक्षित और गोड्डा नगर परिषद से नारायण मंडल को भी मेयर पद के लिए समर्थन दिया गया है।

राज्य के अन्य शहरी क्षेत्रों की बात करें तो बुंडू नगर परिषद से राजेश उरांव, आदित्यपुर नगर निगम से प्रभाषिणी कलुण्डिया और मानगो नगर निगम से संध्या सिंह को भाजपा समर्थित मेयर उम्मीदवार के रूप में उतारा गया है। इन नामों के सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा नगर निकाय चुनावों को हल्के में नहीं ले रही, बल्कि इसे 2024 के बाद बदलते राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी अहम मान रही है।

Related Articles